फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2022: फीस के मामले में भी साउथ एक्टर्स ने बॉलीवुड को पछाड़ा, एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी मोटी रकम

Sat, 31 Dec 2022 08:01 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 31 Dec 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Year Ender 2022 South industry highest paid actors Kamal Haasan Mahesh Ram Charan Jr NTR Prabhas allu arjun
साउथ के अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर इस साल साउथ सिनेमा का बोलबाला रहा। फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता भी चर्चा में रहे। इस साल साउथ की कई फिल्में रिलीज हुईं, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं और ताबड़तोड़ कमाई भी की। फिल्मों में अभिनेताओं की दमदार अदाकारी ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। उन फिल्मों के लिए दिग्गज अभिनेताओं ने भी मोटी फीस ली थी। चलिए जानते हैं साउथ के उन सितारों के बारे में, जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा फीस ली और इस मामले में भी बॉलीवुड कलाकारों को पीछे छोड़ दिया।

Year Ender 2022 South industry highest paid actors Kamal Haasan Mahesh Ram Charan Jr NTR Prabhas allu arjun
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हासन
इस लिस्ट में सबसे पहले दिग्गज अभिनेता कमल हासन का नाम आता है। फिल्म इंडस्ट्री में कमल हासन को पांच दशक से ज्यादा समय हो चुका है। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। कहा जाता है कि अभिनेता का फिल्म में होना ही उसके हिट होने की गारंटी मान ली जाती है। अभिनेता की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। सिर्फ दिग्गज अभिनेताओं में ही नहीं, बल्कि मोटी फीस लेने वाले एक्टर्स में भी कमल हासन की गिनती होती है। फिल्म 'विक्रम' लिए भी कमल हासन ने मोटी फीस ली थी। वहीं, अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के लिए कमल हासन 150 करोड़ रुपये ले रहे हैं।

Urvashi Rautela: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला, लोग बोले- भाभी जी शर्म करो...

Year Ender 2022 South industry highest paid actors Kamal Haasan Mahesh Ram Charan Jr NTR Prabhas allu arjun
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास
इस लिस्ट में अगला नाम प्रभास का है। साउथ सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास इन दिनों खूब सुर्खियों में रहते हैं। उनकी अदाकारी के लोग इतने दीवाने हैं कि बेसब्री से उनकी अगली फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से प्रभास की लोकप्रियता आसमान छू रही है। प्रभास भी एक फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम लेते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभास ने अपनी अगली फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये फीस मांगी है।

The Legend of Maula Jatt: भारत में कब रिलीज होगी 'मौला जट्ट?' जानें इस मामले में नया अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2022 South industry highest paid actors Kamal Haasan Mahesh Ram Charan Jr NTR Prabhas allu arjun
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन
इस लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का भी नाम शुमार है। वैसे तो अपनी हर एक फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को तारीफें मिलती थीं, लेकिन फिल्म 'पुष्पा' के बाद से उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। दर्शकों ने उनकी अदाकारी को खूब सराहा। 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन के डायलॉग और फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर आज तक चढ़े हुए हैं। 'पुष्पा' की शानदार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने इसके अगले भाग के लिए 75 से 100 करोड़ रुपये फीस मांगी है।

Gauahar Khan: ननद की बर्थडे पार्टी में बेबी बंप छिपाती दिखीं गौहर खान, चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी का ग्लो

विज्ञापन
Year Ender 2022 South industry highest paid actors Kamal Haasan Mahesh Ram Charan Jr NTR Prabhas allu arjun
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

जूनियर एनटीआर और रामचरण
अब बात करते हैं साउथ सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर की। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' ने इस साल सफलता का नया इतिहास रचा। राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय तक के कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर एनटीआर और रामचरण स्टारर 'आरआरआर' भारत की ओर से इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अभिनेताओं ने इस फिल्म के लिए 50 से 75 करोड़ रुपये तक फीस ली थी।

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार में अर्चना पर भड़के सलमान खान, आगबबूला होकर बोले- घर से बाहर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed