अभिनेत्री तृषा कृष्णन साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के लिए भी जाना-पहचाना चेहरा हैं। कुछ समय पहले एक्ट्रेस मणिरत्नम की ऐतिहासिक ड्रामा पोन्नियिन सेल्वन यानी पीएस1 में नजर आईं थीं और अब मौजूदा समय में वह अपनी तमिल फिल्म 'रंगी' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में तृषा कृष्णन ने फिल्म उद्योग में अपने दो दशक पूरे किए हैं और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने अपने फैंस से लेकर टीम और निर्देशकों तक का शुक्रिया कहा है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता विजय और अजित कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्मों की संभावना के बारे में भी बात की।
Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए दो दशक, बोलीं- मैं उनकी शुक्रगुजार हूं जो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मीडिया हाउस से बातचीत में तृषा कृष्णन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के बारे में कहा, "निश्चित रूप यह आसान नहीं था। मैं वास्तव में अपने आप को प्रतिभाशाली और धन्य मानती हूं कि मेरे हिस्से में उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन अंत में मुझे लगता है कि दर्शकों ने मुझपर विश्वास किया है और इसका श्रेय मुझे उन्हें देना है।"
Tunisha Sharma Suicide: घटना वाले दिन शो के सेट पर हुआ क्या था? शीजान ने पुलिस को बताया सच
Mahira Khan: सत्ता-सियासत और संग्राम... माहिरा खान ने सुनाए बॉलीवुड के किस्से, बोलीं- भारत-पाक के लिए हम बकरे
मणिरत्नम और निर्देशक वासुदेव मेनन के लिए कही यह बात
तृषा कृष्णन ने बिना नाम लिए तो कई निर्देशकों को तो शुक्रिया का ही है। इसके अलावा उन्होंने कहा गौतम (वासुदेव मेनन) और मणि सर (मणिरत्नम) सर जैसा कोई है, जो अभी भी मुझे अपनी फिल्मों में भूमिकाओं के लिए दिमाग में रखता है।"
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए
थलपति विजय या अजित के साथ फिल्म में नजर आएंगी तृषा
अभिनेत्री तृषा से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने जोसेफ विजय चंद्रशेखर के साथ अगली फिल्म साइन की है या फिर अजित के साथ किसी प्रोजेक्ट में शामिल होंगी। जिसकी हालिया समय में चर्चाएं हैं। इस बर अभिनेत्री ने कहा कि यह अनाउंमेंट साइड प्रोडक्शन से आनी हैं कि मैं फिल्में कर रही हूं या फिर नहीं। आधिकारिक घोषणा प्रोडक्शन की तरफ से होनी चाहिए। मैं अभी कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।
Bigg Boss 16: 'तुम सबसे कमजोर खिलाड़ी...' सुंबुल से फिर भिड़े शालीन भनोट, 'इमली' ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब