फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajith Kumar: अजित कुमार पर निर्माता मनिकम नारायणन ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा- पैसे लेकर लौटाए नहीं

Tue, 11 Jul 2023 04:31 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 11 Jul 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Ajith Kumar is not gentleman says producer manickam naryanan as he accuses actor of cheating read details here
अजित कुमार, निर्माता मनिकम नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। फिल्म वलीमाई के बाद अजित कुमार के फैन उनको एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच वीरम स्टार एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। कॉलीवुड निर्माता मनिकम नारायणन ने अजित पर धोखाधड़ी का आरोप लगया है।

Ajith Kumar is not gentleman says producer manickam naryanan as he accuses actor of cheating read details here
अजित कुमार - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनिकम नारायणन ने अजित कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले अपने माता-पिता की मलेशिया छुट्टियों के लिए उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे। कथित तौर पर अजित ने मणिकम नारायणन के साथ एक प्रोजेक्ट करने का भी वादा किया था। हालांकि, मनिकम नारायणन के मुताबिक, अभिनेता ने अभी तक पैसे वापस नहीं किए हैं।

Ajith Kumar is not gentleman says producer manickam naryanan as he accuses actor of cheating read details here
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनिकम नारायणन ने कहा, 'अजित ने कई साल पहले मुझसे पैसे उधार लिए थे क्योंकि वह अपने माता-पिता को छुट्टियों पर मलेशिया भेजना चाहता था। उन्होंने तब मुझसे कहा था कि वह मेरे लिए एक फिल्म बनाएंगे और हम इस रकम को उनकी सैलरी से एडजस्ट कर सकते हैं। हालांकि, आज तक उन्होंने मेरे पैसे नहीं लौटाए और न ही मेरे लिए कोई फिल्म बनाई। उन्होंने इतने सालों में इस बारे में कोई बात नहीं की है। वह खुद को सज्जन व्यक्ति कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।'

यह भी पढ़ें: इन भूतहा फिल्मों की शूटिंग लोकेशन भी हैं हॉरर, कलाकारों को भी हुआ था खौफ का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith Kumar is not gentleman says producer manickam naryanan as he accuses actor of cheating read details here
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मणिकम नारायणन ने कहा कि कई साल पहले अजित कुमार की पत्नी शालिनी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती थी और वह एक अच्छी इंसान हैं, उनका बहुत अच्छा परिवार है। अजित को उनकी प्रत्येक फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये और उससे अधिक का भुगतान किया जाता है। उन्हें लोगों को धोखा देने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि एएम रत्नम जैसे कुछ निर्माताओं ने अजित कुमार की फिल्मों का निर्माण करके भारी मात्रा में धन खो दिया, फिर भी अभिनेता ने उनकी मदद के लिए कुछ नहीं किया।

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी के प्रोडक्शन की फिल्म लेट्स गेट मैरिड का ट्रेलर आउट, सिनेमाघरों में जल्द देगी दस्तक

विज्ञापन
Ajith Kumar is not gentleman says producer manickam naryanan as he accuses actor of cheating read details here
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनिकम नारायणन ने पिछले कुछ वर्षों में मीडिया में इस विषय को कई बार उठाया है। वहीं, अजित कुमार ने अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। नारायणन तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्म फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने कमल हासन के साथ 'वेट्टैयाडु विलायडु' का बनाई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा वह 'मानबुमिगु मनावन', 'इंदिरालोगथिल ना अजगप्पन', 'मुंडिनम पार्थेनी' और 'विथागन' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 'आ रही है वो...एक बार फिर चंदेरी में फैलेगा आतंक',  स्त्री 2 का खतरनाक टीजर रिलीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed