साउथ सुपरस्टार राम चरण और उपासना हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। दोनों ने 20 जून को अपनी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का स्वागत किया, तब से राम चरण छुट्टी पर हैं और पत्नी उपासना और बच्ची के साथ क्वालिटी फैमिली टाइम बिता रहे हैं। अब उम्मीद जताई जा रही हैं कि अभिनेता अपने काम पर लौटेंगे। अब एक महीने बाद वह फिर से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
Ram Charan: पिता बनने के एक महीने बाद काम पर लौटने को तैयार राम चरण, इस दिन शुरू करेंगे 'गेम चेंजर' की शूटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह 11 जुलाई से हैदराबाद में फिल्म का नया एक्शन शेड्यूल शुरू करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शेड्यूल में प्रमुख एक्शन सीक्वेंस शूट किए जाएंगे।
Ghoomer: अभिषेक और सैयामी की फिल्म का इस दिन होगा प्रीमियर, सितारों ने कही दिल को छू लेने वाली ये बात
अभिनेता कथित तौर पर पितृत्व अवकाश समाप्त कर देंगे और अगले सप्ताह सेट पर लौट आएंगे। वह फिल्म पूरी होने तक शूटिंग जारी रखेंगे। अपने बच्चे का स्वागत करने से पहले मई में उन्होंने 'गेम चेंजर' का क्लाइमेक्स शेड्यूल पूरा किया। निर्देशक ने फिल्म के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक क्लाइमेक्स की घोषणा की। अनुमान है कि फिल्म 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Huma Qureshi: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' हिट होने के बाद असमंजस में पड़ गई थीं हुमा, बोलीं- रोने के लिए कंधा तो था...
फिल्म की कहानी की बात करें तो 'गेम चेंजर' समकालीन राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक एक्शन ड्रामा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता एक आईएएस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे। कियारा आडवाणी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं और एस थमन संगीतकार हैं। कार्तिक सुब्बाराज ने पटकथा लिखी है।
Saeed Jaffrey: प्रियंका न इरफान, इस एक्टर के पास हैं सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
20 जून को राम चरण और उपासना के घर एक बेटी का जन्म हुआ। स्टार पत्नी को 19 जून को शाम के समय अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया और आधी रात को उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे अपनी बेटी के साथ पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। 10 दिनों के बाद कपल ने बच्ची के नामकरण समारोह की भी मेजबानी की और उसकी क्लिन कारा कोनिडेला की घोषणा की, जिसका अर्थ दिव्य और पवित्रता है। राम चरण और उपासना जुबली में चिरंजीवी के घर में वापस चले गए हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि उनकी बेटी अपने दादा-दादी की गर्मजोशी के साथ बड़ी हो।
TV: बॉलीवुड में डेब्यू के बाद इन स्टार्स के करियर पर लगा ब्रेक, वर्षों तक नहीं मिला कोई काम