चेन्नई के एक इंजीनियरिंग छात्र वीवी वागीसन ने तमिल फिल्म 'अमरण' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस जारी किया है। उन्होंने फिल्म में उनके निजी मोबाइल नंबर के उपयोग के कारण हुई परेशानी के लिए मुआवजे के रूप में 1.1 करोड़ रुपये की मांग की गई है। 31 अक्तूबर, 2024 को रिलीज हुई शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म के एक सीन में छात्र का नंबर दिखाए जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद कई प्रशंसकों ने इसे साईं पल्लवी का नंबर समझकर कॉल करना शुरू कर दिया।
Amaran: चेन्नई के छात्र ने 'अमरण' के निर्माताओं पर किया केस, जानें क्यों मांगा 1.1 करोड़ रुपये का मुआवजा?
शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की फिल्म 'अमरण' के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चेन्नई के एक इंजीनियरिंग छात्र ने नोटिस भेज 1.1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवाली पर आने लगे बैक-टू-बैक कॉल
यह घटना तब हुई जब वागीसन अपने परिवार के साथ दीवाली मना रहे थे। अचानक से उनके फोन पर अननोन नंबर से कई कॉल आने लगीं। फोन को लगातार बजता देखकर पहले तो वह भ्रमित हुए। उन्होंने कॉल म्यूट कर दी, लेकिन अगले दिन रुकावटें बढ़ गईं। वॉइस मैसेजेस को सुनने के बाद उन्हें पता चला कि उनका नंबर फिल्म 'अमरण' के एक मुख्य सीन में दिखाया गया था।
दर्शक हुए गुमराह
फिल्म में फोन नंबर देखकर दर्शक यह मानने लगे कि यह साई पल्लवी का नंबर है। फिर क्या था लोगों ने नंबर पर बैक टू बैक कॉल करनी शुरू कर दी। इसके कारण वागीसन की दिनचर्या गंभीर रूप से बाधित होने लगी। छात्र ने साझा किया, 'मैं बिना किसी बाधा के सो नहीं सकता, पढ़ाई नहीं कर सकता या यहां तक कि कैब बुक करने जैसी आवश्यक सेवाओं का उपयोग भी नहीं कर सकता।'
छात्र वीवी वागीसन ने मांगा मुआवजा
वागीसन ने शुरुआत में फिल्म के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी और मुख्य अभिनेता शिवकार्तिकेयन को सोशल मीडिया पर टैग किया और उनसे मदद मांगी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर, उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया। अपने वकील के माध्यम से, वागीसन ने मांग की कि उनका फोन नंबर फिल्म से हटा दिया जाए और उनके द्वारा सहन की गई कठिनाइयों और मानसिक पीड़ा के लिए मुआवजे के रूप में 1.1 करोड़ रुपये दिए जाए।
Kriti Sanon: आनंद एल राय करने जा रहे हॉरर कॉमेडी फिल्म का निर्माण, 'नई नवेली' में नजर आएंगे ये अभिनेत्री
निर्माताओं की ओर से जवाब का इंतजार
छात्र ने स्पष्ट किया कि वह अपना नंबर नहीं बदलेगा क्योंकि यह आधार और बैंक डिटेल्स जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों से जुड़ा हुआ है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने अभी तक कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया है, जबकि वागीसन को लगातार कॉल का सामना करना पड़ रहा है। 'अमरण' की बात करें तो यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है।
Nana Patekar: एक्टिंग से रिटायरमेंट नहीं लेंगे नाना पाटेकर, बोले- 'पागल हो जाऊंगा या किसी को मार डालूंगा'