फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanguva Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को तरसी कंगुवा, जानें आठवें दिन का कलेक्शन

Thu, 21 Nov 2024 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Nov 2024 08:24 PM IST
सार

कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। यह फिल्म अब तक 100 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर सकी है, जबकि फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 8 Suriya Bobby Deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तमिल सुपरस्टार सूर्या की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कंगुवा बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती दिखाई दे रही है। बड़े बजट में बनाई गई इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत भी नहीं जुटाई है। यह अब तक 100 करोड़ का कारोबार करने में भी नाकाम रही है। फिल्म के निर्देशक सिरुथई शिवा ने इस फिल्म को एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में प्रस्तुत किया था, लेकिन फिल्म दर्शकों की अपेक्षाएं पूरी करने में पूरी तरह से असफल रही है।

Kanguva Movie Box Office Collection Day 8 Suriya Bobby Deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों को क्यों पसंद नहीं आ रही फिल्म?

कंगुवा को लेकर पहले दिन से ही उम्मीदें ज्यादा थीं, खासकर सूर्या के फैंस और बॉक्स ऑफिस विश्लेषक यह मानकर चल रहे थे कि फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। हालांकि कमजोर स्क्रिप्ट और हद से ज्यादा लंबी होने की वजह से यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई है। 

Kanguva Movie Box Office Collection Day 8 Suriya Bobby Deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉबी नहीं चला सके एनिमल जैसा जादू

फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने विलेन की भूमिका निभाई है। एनिमल में खलनायक के रूप में उन्हें दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। माना जा रहा था कि इस फिल्म में भी वह वैसा ही करिश्मा दोहराते नजर आएंगे। हालांकि, खतरनाक लुक के बावजूद भी वह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 8 Suriya Bobby Deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ्लॉप हुआ पुर्नजन्म का फॉर्मूला

फिल्म में पुर्नजन्म पर आधारित कहानी को दर्शकों के सामने पेश किया गया है। हालांकि, लोगों को इस फिल्म में कुछ नया नजर नहीं आया। कंगुवा को देखकर कई बार दर्शकों को देवरा और बाहुबली की याद आई। यही वजह है कि पहले दिन के बाद से दर्शकों ने फिल्म से दूरी बनानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Kanguva Movie Box Office Collection Day 8 Suriya Bobby Deol Disha Patani Film Total Earnings
कंगुवा (पार्ट वन) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कंगुवा ने किया अब तक इतना कलेक्शन

कंगुवा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आठवें दिन एक करोड़ 38 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 63.78 करोड़ रुपये हो गई है। कमल हासन की फ्लॉप फिल्म इंडियन 2 से भी यह फिल्म पीछे चल रही है। इस फिल्म ने आठ दिनों में 71.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
IFFI 2024: रणदीप हुड्डा ने IFFI 2024 में आगामी फिल्म पर दिया अपडेट, एक्शन फिल्म लाने की है तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed