फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandeep Reddy Vanga: कल्कि 2898 एडी के फैन हुए संदीप रेड्डी वंगा, बोले- पहले दिन पहला शो देखूंगा

Sat, 22 Jun 2024 08:10 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jun 2024 08:10 AM IST
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga praised Kalki 2898 AD Trailer Said saw it Thrice Deets Inside
कल्कि 2898 एडी, संदीप रेड्डी वंगा - फोटो : इंस्टाग्राम

कल्कि 2898 एडी का इंतजार लोगों को फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही है। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले इस फिल्म दूसरा ट्रेलर भी सामने आ गया है। इसे देखकर आम लोगों के साथ फिल्मी सितारों की भी उत्सुकता काफी अधिक बढ़ गई है।


Sonakshi Sinha Wedding: दुल्हन की तरह सजा शत्रुघ्न सिन्हा का बंगला, बेटी से मनमुटाव पर बोले- जो तनाव था वो...

Animal Director Sandeep Reddy Vanga praised Kalki 2898 AD Trailer Said saw it Thrice Deets Inside
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार (22 जून) को ऑनलाइन रिलीज हुए फिल्म के दूसरे ट्रेलर को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसे देखने के बाद फिल्म जगत से जुड़ीं कई हस्तियों ने ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। इस लिस्ट में सुपरहिट निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा का नाम भी शामिल हो गया है। 

Animal Director Sandeep Reddy Vanga praised Kalki 2898 AD Trailer Said saw it Thrice Deets Inside
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : सोशल मीडिया

संदीप ने एक्स पर फिल्म का तेलुगु ट्रेलर साझा करते हुए फिल्म और इसके कलाकारों की खूब प्रशंसा की है। पोस्ट में निर्देशक ने लिखा, "शानदार ट्रेलर। इसे तीन बार देखा। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही नई दुनिया और एक बहुत ही नया अनुभव है। पहले दिन का पहला शो पक्का। नाग अश्विन यह पार्टी करने का समय है ..।" इस पोस्ट में संदीप ने प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और संगीतकार संतोष नारायणन को भी टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga praised Kalki 2898 AD Trailer Said saw it Thrice Deets Inside
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कल्कि 2898 एडी का महाभारत की कहानी से भी गहरा कनेक्शन है। फिल्म में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, प्रभास भैरव के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में कमल हासन नकारात्मक भूमिका में हैं। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। फिल्म में बुज्जी नाम की कार भी है जो कहानी को आगे बढ़ाने अहम भूमिका निभाती दिखेगी। 

विज्ञापन
Animal Director Sandeep Reddy Vanga praised Kalki 2898 AD Trailer Said saw it Thrice Deets Inside
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म 27 जून को दुनियाभर में रिलीज की जाएगी। माना जा रहा है कि फिल्म दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी दमदार शुरुआत करेगी। प्रभास की पूरे देश में लोकप्रिय हैं। उनकी फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। साल 2017 में आई बाहुबली 2 द कनक्लूजन ने केवल हिंदी भाषा में ही 510 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था।
Amrish Puri Birthday: 'मोगैंबो' की इन फिल्मों को देखकर आप भी हो जाएंगे खुश, जबान से उतारे नहीं उतरेंगे डायलॉग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed