अनुष्का शेट्टी और नवीन पॉलीशेट्टी की आगामी फिल्म 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी' के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। कई बार रिलीज डेट टलने के बाद यह फिल्म अब सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Anushka Shetty: मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी का ट्रेलर जारी, फिल्म में रोमांस के साथ दिखेगा कॉमेडी का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि क्या होता है जब एक शेफ की मुलाकात एक स्टैंडअप कॉमेडियन से होती है। फिल्म में शेफ के कैरेक्टर में अनुष्का दिखेंगी, जबकि स्टैंड-अप कॉमेडियन का रोल नवीन पॉलीशेट्टी निभा रहे हैं।
फिल्म में अनुष्का की भूमिका नारीवादी महिला की है, जो मानती है कि उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए एक आदमी की जरूरत है, लेकिन वह शादी नहीं करना चाहती हैं और न ही सीरियस रिलेशनशिप में रहना चाहती है। वह स्टैंड-अप कॉमेडियन सिद्धू (नवीन द्वारा अभिनीत) को अपनी सामान्य समझ और ईमानदारी के कारण इस काम के लिए उपयुक्त मानती है। हालांकि, एक भावुक व्यक्ति होने के नाते, सिद्धू एक प्रतिबद्ध रिश्ते की तलाश में हैं और जीवन में स्थिर होना चाहते हैं।
ट्रेलर दो पात्रों के विभिन्न दृष्टिकोणों पर प्रकाश डालता है और जीवन के विभिन्न चरणों में होने के बावजूद उनके संबंध के बारे में बताता है। फिल्म का ट्रेलर हास्य और भावना से भरपूर एक मनोरम कहानी लोगों तक पहुंचाने का वादा करता है। इसमें दोनों की अदाकारी काफी शानदार लग रही है।
AP Dhillon: होटल में कमरा न मिलने की वजह से सूटकेस पर सोए थे एपी ढिल्लों, सिंगर ने खुद किया खुलासा
फिल्म का निर्देशन महेश बाबू पी ने किया है, जबकि राधन ने इसका संगीत तैयार किया है। कुछ अच्छे पंचों के साथ ट्रेलर आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस द्वारा किया गया है।