'मारी' फेम निर्देशक बालाजी मोहन यह पुष्टि कर चुके हैं कि उन्होंने अभिनेत्री धन्या बालाकृष्णन के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी। निर्देशक ने ऐसा अभिनेत्री कल्पिका गणेश द्वारा उनके निजी जीवन के बारे में आरोप लगाने के बाद किया गया था। इसके बाद ही निर्देशक ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। इस केस के कई महीनों के बाद अभिनेत्री ने एक वीडियो साझा कर निर्देशक से माफी मांगी थी। अब ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक ने भी अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का केस वापस ले लिया है।
South Cinema: बालाजी मोहन ने कल्पिका गणेश के खिलाफ केस लिया वापस, अभिनेत्री ने वीडियो जारी कर मांगी थी माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में कल्पिका गणेश ने एक माफीनामा वीडियो पोस्ट किया था और यह भी कबूल किया था कि उन्होंने बालाजी मोहन पर झूठे आरोप लगाए थे। वीडियो में वह कहती नजर आई थीं, "हाय, मैं कल्पिका गणेश हूं। मैं अभिनेत्री धन्या बालाकृष्णन और निर्देशक बालाजी मोहन से उन पर झूठा आरोप लगाने और उन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बदनाम करने के लिए ईमानदारी से माफी मांगना चाहती हूं। मैं स्वीकार करती हूं कि उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार और झूठे हैं। मुझे उन दोनों से खेद है, क्योंकि उन्होंने मेरे प्रति कभी भी कुछ भी गलत नहीं किया है। मैं उनके परिवार, प्रशंसकों और फॉलोअर्स से अपने दिल की गहराइयों से माफी मांगती हूं और मैं वादा करता हूं कि मैं भविष्य में कभी भी धान्या और बालाजी के बारे में बात नहीं करूंगी।"
इस वीडियो के बाद बालाजी मोहन ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ मद्रास हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है। कोर्ट के आदेश के बाद निर्देशक के खिलाफ बनाए गए अपमानजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। वहीं, कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि कल्पना का माफी वाला वीडियो सोशल मीडिया से न हटाया जाए और सोशल मीडिया को निष्क्रिय भी न किया जाए। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अदालत के सभी आदेशों का पालन किया है।
बता दें कि दिसंबर में, कल्पिका गणेश ने धन्या बालकृष्ण के साथ डायरेक्टर की शादी का खुलासा किया था। साथ ही, उन पर अपनी पत्नी को नियंत्रित करने और उन्हें फिल्मों में अभिनय नहीं करने देने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद बालाजी ने अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था।
याचिका में कहा गया था, "मैंने हाउ आई फॉल इन लव, 'मारी' और 'मारी 2' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। मैंने धन्या बालकृष्ण से शादी की, जिन्होंने '7 आम अरिवु' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। वेब सीरीज में काम करने वाली तेलंगाना की अभिनेत्री कल्पिका गणेश ने हमारी शादी और निजी जिंदगी के को बदनाम करने के लिए यूट्यूब पर वीडियो जारी किए हैं। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर भी साझा किया है।'' बालाजी मोहन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की थी, लेकिन एक साल के भीतर ही वे अलग हो गए थे।
Celebs: इन अभिनेत्रियों ने खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराई थी कास्मेटिक सर्जरी, उल्टा पड़ा दांव और बिगाड़ ली शक्ल