फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mohanlal: मोहनलाल अब किसी भी फिल्म का नहीं करेंगे निर्देशन, 'बारोज' को बनाने की बताई दिलचस्प वजह

Mon, 23 Dec 2024 12:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 PM IST
सार

Mohanlal: मोहनलाल अपनी फिल्म 'बारोज' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें बताईं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि भविष्य में वह किसी फिल्म का निर्देशन नहीं करने वाले।

विज्ञापन
Barroz Director Mohanlal Reveals This is his First and Last Directed Movie
बारोज - फोटो : यूट्यूब

मोहलाल की निर्देशन में बनी फिल्म ‘बारोज’ की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन ही बाकी हैं। हाल ही में इस दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया कि 'बारोज' के बाद वह किसी भी फिल्म का निर्देशन नहीं करेंगे। गलाटा प्लस से बात करते हुए मोहनलाल ने कहा कि ‘बारोज’ उनकी पहली और आखिरी निर्देशन वाली फिल्म होगी। उन्होंने फिल्म के निर्देशन का कारण भी बताया और कहा कि उनका मूल विचार थ्रीडी फिल्म बनाने का था, जिसे बिना थ्रीडी चश्मे के देखा जा सके।


यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai: आराध्या के स्कूल फंक्शन के बाद बेटी के साथ सैर पर निकलीं ऐश्वर्या, क्या विदेश में मनाएंगी नया साल?

Barroz Director Mohanlal Reveals This is his First and Last Directed Movie
बारोज - फोटो : यूट्यूब
बिना चश्मे के थ्रीडी का मिलेगा मजा

मोहनलाल ने कहा कि आमतौर पर लोग थ्रीडी फिल्में देखने के बाद सिर दर्द की शिकायत करते हैं, लेकिन ‘बारोज’ के प्रीव्यू शो में ऐसा नहीं हुआ। मोहनलाल ने पहले एक ऐसी थ्रीडी फिल्म बनाने का विचार किया था, जिसे बिना चश्मे के देखा जा सके, लेकिन यह काफी महंगा था। 
यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh: दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में हुआ सबसे खराब एक्सपीरियंस, फैन ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती

Barroz Director Mohanlal Reveals This is his First and Last Directed Movie
बारोज - फोटो : यूट्यूब
इस वजह से किया निर्देशन

मोहनलाल ने कहा कि वह असंभव चीजों को करने का शौक रखते हैं और इसी कारण उन्होंने ‘बारोज’ का निर्देशन करने का निर्णय लिया। अभिनेता ने कहा कि फिल्म को बनाते समय सबकुछ सही तरीके से होता चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Barroz Director Mohanlal Reveals This is his First and Last Directed Movie
बारोज - फोटो : यूट्यूब
हैंस जिमर से किया था संपर्क

फिल्म की एक दिलचस्प जानकारी यह है कि 'बारोज' की टीम ने हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार हैंस जिमर से संपर्क किया था, ताकि वह फिल्म का संगीत तैयार कर सकें। मोहनलाल ने उन्हें एक पत्र लिखकर इस प्रोजेक्ट  पर काम करने के लिए पूछा, लेकिन हैंस जिमर ने जवाब दिया कि उनके पास समय नहीं है। हालांकि, हैरान करने वाली बात यह है कि हैंस जिमर की टीम ने फिल्म के साउंडट्रैक में योगदान दिया है और उनके कुछ संगीतकार भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं।

विज्ञापन
Barroz Director Mohanlal Reveals This is his First and Last Directed Movie
बारोज - फोटो : यूट्यूब
इस दिन रिलीज होगी बारोज

‘बारोज’ 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, उन्नी मुकुंदन की फिल्म ‘मार्को’ भी चर्चा में है। फिल्म को जबर्दस्त सकारात्मक समीक्षाएं मिल रही हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed