फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal: विशाल के सीबीएफसी पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद अध्यक्ष प्रसून जोशी ने उठाया कदम, बुलाई आपात बैठक

Mon, 02 Oct 2023 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 02 Oct 2023 05:40 PM IST
विज्ञापन
CBFC Chief Prasoon Joshi Summons Emergency meeting of regional officers after Vishal corruption allegations
प्रसून जोशी-अभिनेता विशाल - फोटो : Social media

साउथ अभिनेता विशाल ने हाल ही में फिल्म प्रमाणन संस्था के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे और दावा किया था कि उनके साथ घोटाला किया गया है। अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' उत्तर में पूरे भारत में रिलीज हुई, लेकिन प्रमाणन प्राप्त करने के लिए उन्हें सीबीएफसी अधिकारियों को 6.5 लाख रुपये की रिश्वत देनी पड़ी। अब इसके बदले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन आरोपों पर संज्ञान लिया है। सीबीएफसी के प्रमुख प्रसून जोशी ने तीन अक्तूबर, मंगलवार को एक आपात बैठक बुलाई है।

CBFC Chief Prasoon Joshi Summons Emergency meeting of regional officers after Vishal corruption allegations
मार्क एंटनी और प्रसून जोशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड के सभी क्षेत्रीय अधिकारी विशाल के जरिए उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करने और उन्हें शांत करने के लिए इस बैठक में शामिल होंगे। साथ ही फिल्म निर्माण कंपनी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मामले की गहराई तक पहुंचने के लिए इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ आधिकारिक तौर पर सीबीआई जांच की मांग की है। विशाल द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सीबीएफसी ने अभी तक आगामी हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों को मंजूरी नहीं दी है। इस प्रकार फिल्म-निर्माता इसके मद्देनजर अपनी रिलीज की तारीख में देरी कर सकते हैं।

CBFC Chief Prasoon Joshi Summons Emergency meeting of regional officers after Vishal corruption allegations
साउथ अभिनेता विशाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक ट्वीट में विशाल ने अपनी फिल्म की टीम के जरिए सीबीएफसी अधिकारियों को किए गए भुगतान के सबूत के रूप में बैंक लेनदेन रसीदें साझा की थीं। दरअसल, एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा करते हुए विशाल ने लिखा था, ''भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में नहीं। हजम नहीं हो रहा।  खासकर सरकारी दफ्तरों में और सीबीएफसी मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है। मेरी फिल्म 'मार्क एंटोनी' के हिंदी संस्करण के लिए 6.5 लाख का भुगतान करना पड़ा। दो बार लेन-देन हुआ। स्क्रीनिंग के लिए तीन लाख और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख का लेनदेन हुआ। अपने करियर में कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा। फिल्म रिलीज होने के बाद भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि बहुत कुछ दांव पर लगा हुआ था।''

Boney Kapoor: 'उन्हें ब्लैकआउट की समस्या हुई थी', श्रीदेवी की मौत को लेकर बोनी कपूर ने किया बड़ा खुलासा


 
विज्ञापन
विज्ञापन
CBFC Chief Prasoon Joshi Summons Emergency meeting of regional officers after Vishal corruption allegations
विशाल-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा था, “इसे महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री और हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ध्यान में ला रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए नहीं, बल्कि भविष्य के निर्माताओं के लिए है। मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई? बिलकुल नहीं, सबके सुनने के लिए साक्ष्य है। आशा है कि हमेशा की तरह सत्य की जीत होगी।”

Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय के साथ हुई धोखाधड़ी पर पुलिस का एक्शन, बिजनेस पार्टनर संजय साहा को किया गिरफ्तार


 
विज्ञापन
CBFC Chief Prasoon Joshi Summons Emergency meeting of regional officers after Vishal corruption allegations
मार्क एंटनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विशाल के बड़े खुलासे पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई की। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, 'अभिनेता विशाल द्वारा उठाया गया सीबीएफसी में भ्रष्टाचार का मुद्दा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को आज ही जांच करने के लिए मुंबई भेजा गया है। वहीं बात करें 'मार्क एंटनी' की तो विशाल और एसजे सूर्या अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। फिल्म में रितु वर्मा, सुनील, सेल्वाराघवन और अभिनय भी थे।

Animal: एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed