फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lal Salaam: जेलर के बाद अब लाल सलाम में दिखेगा रजनीकांत का जलवा, फिल्म की रिलीज पर मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

Sun, 01 Oct 2023 06:06 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 01 Oct 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth Upcoming Film Lal Salaam set for a Pongal 2024 release new poster out
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म जेलर से रजनीकांत ने एक बार फिर से जबर्दस्त वापसी की है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। नेल्सन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलाइवा की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई है। यही वजह है कि प्रशंसक अपने फेवरेट सितारे को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। 


Kangana Ranaut: 'द वैक्सीन वॉर' की आलोचना पर भड़कीं कंगना रणौत, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

Jailer Actor Rajinikanth Upcoming Film Lal Salaam set for a Pongal 2024 release new poster out
लाल सलाम - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच रजनीकांत के फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, निर्माताओं ने आगामी फिल्म 'लाल सलाम' की फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह 2024 में पोंगल के शुभ अवसर पर सिल्वर स्क्रीन की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने किया है। 

Jailer Actor Rajinikanth Upcoming Film Lal Salaam set for a Pongal 2024 release new poster out
लाल सलाम - फोटो : social media

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि यह फिल्म पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लाइका प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए लिखा, "लाल सलाम पोंगल 2024 पर स्क्रीन पर रिलीज होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth Upcoming Film Lal Salaam set for a Pongal 2024 release new poster out
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'लाल सलाम' एक आगामी तमिल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो निर्देशक ऐश्वर्या रजनीकांत द्वारा निर्देशित और लाइका प्रोडक्शंस के सुबास्करन अल्लिराजा द्वारा निर्मित है। फिल्म में विष्णु विशाल और विक्रांत महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। इसमें रजनीकांत एक विशेष कैमियो में नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है।

विज्ञापन
Jailer Actor Rajinikanth Upcoming Film Lal Salaam set for a Pongal 2024 release new poster out
रजनीकांत, लोकेश कनगराज - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत इन दिनों लोकेश कनगराज की फिल्म में काम करने को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि कमल हासन के साथ विक्रम बनाने के बाद अब लोकेश रजनीकांत के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। हाल ही में कमल हासन ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी थी। तमिल सुपरस्टार ने दोनों के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की थी।
Bigg Boss Tamil: बिग बॉस तमिल 7 का आगाज आज, बड़े बदलाव के साथ कमल हासन फिर लेंगे कंटेस्टेंट्स की क्लास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed