फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shiva Rajkumar: शिवा राजकुमार ने कन्नड़ सिनेमा की ओर से सिद्धार्थ से मांगी माफी, 'चिक्कू' इवेंट में हुआ था बवाल

Sat, 30 Sep 2023 05:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 30 Sep 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
Shiva Rajkumar apologises to Siddharth on behalf of Kannada cinema over Chittha promotional event disruption
शिवा राजकुमार-सिद्धार्थ - फोटो : Social media

इन दिनों साउथ अभिनेता सिद्धार्थ सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, बेंगलुरु में साउथ फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ की आगामी फिल्म 'चिक्कू' के लिए रखी गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवाद हो गया था। सिद्धार्थ को प्रेस मीट को बीच में ही छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने कार्यक्रम को बीच में ही बाधित कर दिया था। यह कर्नाटक रक्षण विदिके स्वाभिमानी सेना के सदस्यों के जरिए बाधित किया गया। इसके बाद साउथ अभिनेता प्रकाश राज ने सिद्धार्थ से माफी मांगी थी। वहीं, अब कन्नड़ स्टार शिवा राजकुमार ने कन्नड़ सिनेमा की ओर से अभिनेता से माफी मांगी है।

Shiva Rajkumar apologises to Siddharth on behalf of Kannada cinema over Chittha promotional event disruption
शिवा राजकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए शिवा राजकुमार ने सिद्धार्थ को प्रेस मीट छोड़ने के लिए मजबूर किए जाने के मुद्दे के बारे में बात की और कन्नड़ सिनेमा की ओर से उनसे माफी मांगी। अभिनेता ने कहा, “हम कन्नड़ लोग बहुत सहिष्णु लोग हैं। हम सभी भाषाओं की फिल्मों को पसंद करने के लिए जाने जाते हैं और हमारे स्वागत करने वाले स्वभाव के लिए विश्व स्तर पर हमारी सराहना की जाती है। सिद्धार्थ के साथ जो हुआ वो सही नहीं था। मैं इंडस्ट्री की ओर से उनसे माफी मांगता हूं।

Hansika Motwani: 'हार्मोनल इंजेक्शन लेने की अफवाहों ने मां को किया परेशान', हंसिका मोटवानी का छलका दर्द


 
Shiva Rajkumar apologises to Siddharth on behalf of Kannada cinema over Chittha promotional event disruption
सिद्धार्थ - फोटो : social media

गांधीनगर में विरोध प्रदर्शन में दर्शन, ध्रुव सरजा, 'दुनिया' विजय, श्रुति, पूजा गांधी, भावना, श्रीइमुरली, श्रीनिगारा किट्टी और अन्य जैसे कन्नड़ अभिनेता शामिल थे। अपने भाषण में शिवा राजकुमार ने आगे कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के लिए अभिनेताओं के इकट्ठा होने का कोई मतलब नहीं है। सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की जिम्मेदारी दोनों राज्यों कर्नाटक और तमिलनाडु के नेताओं पर है। फिल्म इंडस्ट्री का समर्थन हमेशा रहेगा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि किसान की समस्या एक ही है, चाहे वह कर्नाटक में हो या तमिलनाडु में।

Damini: 'हर कोई सनी देओल को पसंद करता था लेकिन...', मीनाक्षी ने 'दामिनी' में एक्टर संग काम करने पर कही यह बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiva Rajkumar apologises to Siddharth on behalf of Kannada cinema over Chittha promotional event disruption
प्रकाश राज, सिद्धार्थ - फोटो : social media

इससे पहले प्रकाश राज ने सिद्धार्थ से ट्वीट के जरिए माफी मांगी थी। प्रकाश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (ट्वीट) पर इवेंट का अराजक वीडियो शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, 'इस दशकों पुराने मुद्दे को हल करने में विफल रहने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उनके नेताओं पर सवाल उठाने के बजाय उन बेकार सांसदों पर सवाल उठाने के बजाय जो केंद्र पर हस्तक्षेप करने के लिए दबाव नहीं बना रहे हैं। आम आदमी और कलाकारों को इस तरह परेशान करना स्वीकार नहीं किया जा सकता। एक कन्नड़ के रूप में, कन्नड़ लोगों की ओर से क्षमा करें सिद्धार्थ।

Bollywood: बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां एक-दूसरे को नहीं करती हैं पसंद, जगजाहिर हैं इनकी लड़ाई के किस्से


 
विज्ञापन
Shiva Rajkumar apologises to Siddharth on behalf of Kannada cinema over Chittha promotional event disruption
सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सिद्धार्थ बेंगलुरु में अपनी आने वाली फिल्म 'चिक्कू' का प्रमोशन कर रहे थे, तभी कर्नाटक रक्षणा वेदिके स्वाभिमानी सेना के सदस्यों ने कार्यक्रम में खलल डाला। उन लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि यह इवेंट करने का सही समय नहीं है, क्योंकि तमिलनाडु के लिए कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी मांगा जा रहा है। इसके तुरंत बाद अभिनेता हाथ जोड़कर कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। किसान संगठन, कन्नड़ संगठन और विपक्षी दल कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के उस आदेश का विरोध कर रहे हैं, जिसमें राज्य को अपने पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 5000 क्यूसेक पानी छोड़ने का निर्देश दिया गया है। कर्नाटक सरकार ने कावेरी पैनल के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है। ऐसे में इस मुद्दे के कारण सिद्धार्थ के प्रमोशनल इवेंट को बाधित किया गया था।

Randeep Hooda: फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' की वजह से डिप्रेशन में चले गए थे रणदीप हुड्डा, एक्टर का शॉकिंग खुलासा


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed