कंगना रणौत और राघव लॉरेंस की आने वाली फिल्म 'चंद्रमुखी 2' का क्रेज दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ऑडियों लॉन्च किया गया था। इस दौरान फैंस की भारी भीड़ इवेंट में दिखाई थी। फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान एक छात्र के साथ बाउंसर ने मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब इस घटना पर फिल्म के अभिनेता राघव लॉरेंस ने माफी मांगी है।
Chandramukhi 2: फिल्म के ऑडियो लॉन्च पर छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद राघव लॉरेंस ने मांगी माफी, कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस छात्र के साथ बाउंसर के जरिए की गई मारपीट को राघव ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और एक लंबा पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस ने इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर राघव ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमे फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान घटी घटना के लिए 'चंद्रमुखी 2' की पूरी कास्ट और क्रू की ओर से माफी मांगी।
Jawan Trailer: दिल थामकर बैठिए, चंद घंटों में आने वाला है शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर?
राघव ने लिखा, 'भी को नमस्कार, अभी उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पता चला, जहां हमारी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के संगीत लॉन्च के दौरान एक बाउंसर की कॉलेज छात्र के साथ झड़प हो गई। पहले तो न तो मुझे और न ही आयोजकों को इस घटना के बारे में पता था, क्योंकि यह आयोजन स्थल के बाहर हुआ था। यह सर्वविदित तथ्य है कि मैं अपने छात्रों से प्यार करता हूं और चाहता हूं कि वे आगे बढ़ें। उस तरह का इंसान होने के नाते मैं हमेशा ऐसे झगड़ों के खिलाफ हूं। हम जहां भी जाएं, मैं हमेशा सुख और शांति की कामना करता हूं। किसी भी कारण से किसी को मारना निश्चित रूप से गलत है और विशेष रूप से एक छात्र के रूप में ऐसा नहीं होना चाहिए।
Hello everyone, I just came to know about the unfortunate incident which happened during our #Chandramukhi2 movie Audio Launch, where one of the Bouncers involved in a fist fight with a college student.
— Raghava Lawrence (@offl_Lawrence) August 27, 2023
First of all myself or the organisers were not aware of this incident as it…
माफी मांगते हुए और बाउंसरों से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह करते हुए राघव लॉरेंस ने पत्र के अंत में कहा, "उस दौरान जो कुछ हुआ, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से माफी मांगता हूं और मैं ईमानदारी से बाउंसरों से अनुरोध करता हूं कि वे आगे से इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न हों।"
Sushmita Sen: सुष्मिता सेन के लिए क्या है प्यार की परिभाषा? अभिनेत्री खुलासा करते हुए खुद को बताया 'संपूर्ण'
वहीं, बात करें फिल्म की तो 'चंद्रमुखी 2' पी. वासु के जरिए निर्देशित है, जिसमें अभिनेता राघव लॉरेंस, अभिनेत्री कंगना रणौत और अभिनेता वडिवेलु ने अभिनय किया है। 15 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का म्यूजिक लॉन्च हाल ही में चेन्नई में किया गया। इस कार्यक्रम में तमिल सिनेमा की कई मशहूर हस्तियां और हजारों प्रशंसक शामिल हुए।
Karan johar: रिलीज से पहले ही करण जौहर ने देख लिया 'जवान' का ट्रेलर? निर्माता की पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह