फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: तृषा के समर्थन में आए चिरंजीवी, बोले- मंसूर अली खान की भद्दी टिप्पणियां सभी महिला के लिए अपमानजनक

Tue, 21 Nov 2023 01:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 21 Nov 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Chiranjeevi lashes out at Mansoor Ali Khan for rape bedroom comments on leo actress Trisha says its disgusting
चिरंजीवी-तृषा - फोटो : Social media

विजय दलपति की फिल्म 'लियो' के कलाकार तृषा और मंसूर अली खान चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, मंसूर ने तृषा के साथ फिल्म में कोई सीन नहीं फिल्माने पर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद अभिनेत्री ने भी मंसूर को लताड़ लगाते हुए उनके साथ कभी काम नहीं करने की कसम खाई थी। कई सितारे अभिनेत्री के समर्थन में उतरे थे। वहीं अब मेगास्टार चिरंजीवी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने मंसूर के बयान को निंदनीय बताया है।

Chiranjeevi lashes out at Mansoor Ali Khan for rape bedroom comments on leo actress Trisha says its disgusting
चिरंजीवी - फोटो : Social media

चिरंजीवी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरा ध्यान अभिनेता मंसूर अली खान द्वारा तृषा के बारे में की गई कुछ निंदनीय टिप्पणियों पर गया। टिप्पणियां न केवल एक कलाकार के लिए, बल्कि किसी भी महिला या लड़की के लिए अरुचिकर और घृणित हैं। इन टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। उनमें विकृति की बू आती है। मैं तृषा कृष्णन और हर उस महिला के साथ खड़ा हूं, जिन्हें ऐसी भद्दी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ता है।''
IFFI 2023: रचनात्मक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार, बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Chiranjeevi lashes out at Mansoor Ali Khan for rape bedroom comments on leo actress Trisha says its disgusting
तृषा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, तृषा ने चिरंजीवी को जवाब देते हुए लिखा, "धन्यवाद चिरू सर"। इससे पहले 'लियो' निर्देशक लोकेश कनगराज ने मंसूर के बयान की निंदा की थी। उन्होंने लिखा था, “मिस्टर मंसूर अली खान द्वारा की गई महिला द्वेषपूर्ण टिप्पणियों को सुनकर निराश और क्रोधित हूं। यह देखते हुए कि हम सभी एक ही टीम में काम करते हैं। किसी भी उद्योग में महिलाओं, साथी कलाकारों और पेशेवरों के सम्मान पर समझौता नहीं किया जा सकता है और मैं इस व्यवहार की पूरी तरह से निंदा करता हूं।''
Kartik Aryan: सारा के ब्रेकअप खुलासे पर भड़के कार्तिक आर्यन, कहा- 'रिश्ता अगर दो लोगों के बीच है तो...'

विज्ञापन
विज्ञापन
Chiranjeevi lashes out at Mansoor Ali Khan for rape bedroom comments on leo actress Trisha says its disgusting
तृषा कृष्णन, मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'लियो' में मंसूर अली खान और तृषा ने काम किया, लेकिन दोनों ने साथ में किसी भी सीन की शूटिंग नहीं की। तृषा के साथ कोई दृश्य शूट नहीं करने पर मंसूर ने अभिनेत्री पर विवादित टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंसूर ने कहा था, ''जब मैंने सुना कि मैं तृषा के साथ अभिनय कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि फिल्म में एक बेडरूम सीन होगा। मैंने सोचा कि मैं उसे उसी तरह बेडरूम में ले जाऊंगा, जैसे मैंने अपनी पिछली फिल्मों में अन्य अभिनेत्रियों के साथ किया था। मैंने बहुत सारे रेप सीन किए हैं और यह मेरे लिए नया नहीं है, लेकिन इन लोगों ने कश्मीर में शूटिंग के दौरान सेट पर तृषा को मुझे दिखाया तक नहीं।'
Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी बनकर आएंगी राखी सावंत? आदिल के साथ करेंगी शो में धमाका

विज्ञापन
Chiranjeevi lashes out at Mansoor Ali Khan for rape bedroom comments on leo actress Trisha says its disgusting
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर तृषा ने मंसूर की इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की। तृषा ने अपने एक्स अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया और मंसूर अली खान की टिप्पणियों के लिए आलोचना की। उन्होंने मंसूर एक 'दयनीय' आदमी कहा और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि वे कभी एक साथ काम न करें। एक्स पर तृषा ने ट्वीट किया था, 'एक हालिया वीडियो मेरे संज्ञान में आया है, जहां मंसूर अली खान ने मेरे बारे में भद्दे और घृणित तरीके से बात की है। मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं और इसे लैंगिक भेदभाव पूर्ण, अपमानजनक, स्त्री द्वेषी, घृणित और खराब मानती हूं। वह कामना करते रह सकते हैं, लेकिन मैं आभारी हूं कि मैंने कभी उनके जैसे दयनीय व्यक्ति के साथ स्क्रीन स्पेस साझा नहीं किया और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मेरे बाकी फिल्मी करियर में भी ऐसा कभी न हो। उनके जैसे लोग मानव जाति का नाम खराब करते हैं।''
Bollywood Celebs: फैंस के सेल्फी मांगने पर गुस्से में लाल हुए ये सितारे, लिस्ट में सलमान समेत ये शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed