मेगास्टार चिरंजीवी ने भारतीय सिनेमा में अहम योगदान दिया है। उनके इसी योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सम्मान पर सुपरस्टार ने तहे दिल से आभार व्यक्त किया। साथ ही सोशल मीडिया पर चिरंजीवी के लिए बधाइयों का तांता लग गया। इसी कड़ी में अब चिरंजीवी के एक बड़े फैन ने बेहद खास अंदाज में उनकी इस उपलब्धि को सेलिब्रेट किया है। फैन ने न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर मेगास्टार की एक तस्वीर प्रदर्शित कर जश्न मनाया। बिलबोर्ड पर छाई चिरंजीवी की छवि का वीडियो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
Chiranjeevi: पद्म विभूषण मिलने के बाद बिलबोर्ड पर छाए चिरंजीवी, फैन ने मनाया मेगास्टार की उपलब्धि का जश्न
चिरंजीवी को हाल ही में भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इसी बीच मेगास्टार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी तस्वीर न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर चमकती नजर आ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर चिरंजीवी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा था, 'यह खबर सुनने के बाद मैं निःशब्द हो गया।' वहीं, फैंस के जरिए साझा किए गए वीडियो में, चिरंजीवी की तस्वीर को टाइम्स स्क्वायर पर श्रीनिवास नायडू और टिम्मी चीडाला नामक फैंस द्वारा प्रमुखता से प्रदर्शित होते देखा जा सकता है। तस्वीर में चिरंजीवी को सफेद पट्टू पंचा सेट पहने देखा जा सकता है।
मेगास्टार चिरंजीवी की तस्वीर के साथ बिलबोर्ड पर यह संदेश भी प्रदर्शित है, 'भारत का सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार-पद्म विभूषण प्राप्त करने के लिए मेगास्टार चिरंजीवी गारू को बधाई।' कई फैंस के अलावा, जूनियर एनटीआर, ममूटी और महेश बाबू जैसी मशहूर हस्तियों ने भी अभिनेता को सम्मान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई दी। कुछ फिल्म निर्माताओं ने व्यक्तिगत रूप से उनसे मुलाकात की, जबकि उनके परिवार के सदस्य- राम चरण, उपासना कोनिडेला, वरुण तेज, अल्लू अर्जुन और अन्य ने सोशल मीडिया पर प्यार भरे संदेश साझा किए।
Padma Vibhushan Megastar #Chiranjeevi garu's Visuals Display Wishes by Mega Fans at the Times Square, NY, USA
Fighter: फाइटर को 'पाकिस्तान-विरोधी' कहे जाने पर फूटा सह लेखक का गुस्सा, रमन छिब ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
Boss @KChiruTweets#MegastarChiranjeevi#PadmaVibhushanChiranjeevi pic.twitter.com/rrzY3pR0sF
चिरंजीवी को 2006 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था, यह उनका दूसरा पद्म पुरस्कार था। चिरंजीवी को उनके मानवीय कार्यों के लिए भी जाना जाता है। 1998 में, उन्होंने चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट (सीसीटी), और चिरंजीवी ब्लड एंड आई बैंक की स्थापना की। यह राज्य का सबसे बड़ा रक्त और नेत्रदान प्राप्तकर्ता बन गया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के श्रमिकों को अपने पैरों पर वापस आने में भी मदद की, जब उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान काम खो दिया था।
Animal: रश्मिका ने शादी सीक्वेंस के शूटिंग अनुभव को किया साझा, बर्फ में साड़ी पहनने के बाद भी इस कारण थीं खुश
चिरंजीवी ने अपने दशकों लंबे करियर में तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़ में 160 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। उन्हें आखिरी बार मेहर रमेश की 'भोला शंकर' में देखा गया था, जो तमिल फिल्म 'वेदालम' की रीमेक थी। वह जल्द ही बिंबिसार के निर्देशक वशिष्ठ मल्लीदी के साथ 'विश्वंभरा' की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म के संक्रांति 2025 के अवसर पर रिलीज होने की संभावना है।
Munawar Faruqui Video: मुनव्वर फारूकी का भीड़ के बीच बिगड़ा संतुलन, धड़ाम से गिरे बिग बॉस 17 के विजेता