फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chittibabu- Samantha: सामंथा के कानों के बाल वाले मजाक पर चिट्टीबाबू का पलटवार, निर्माता ने कही यह बात

Fri, 28 Apr 2023 12:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu Producer Said She Noticed my hair So I have no objection to study on it
सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू - फोटो : social media

इन दिनों सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू के बीच काफी बयान बाजी चल रही है, जिसके कारण दोनों ही चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों निर्माता चिट्टी बाबू ने सामंथा रुथ प्रभु की यह कहते हुए आलोचना की थी कि उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शाकुंतलम के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बाद एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनका करियर समाप्त हो गया है। उनके इस बयान के बाद सामंथा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर एक्ट्रेस ने चिट्टीबाबू पर तंज कसा है। उसके बाद अब एक बार फिर से निर्माता ने सामंथा को उनके क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर निशाना साधा है। 

Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu Producer Said She Noticed my hair So I have no objection to study on it
सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू - फोटो : social media

अपने पुराने इंटरव्यू में चिट्टीबाबू ने कहा था कि सामंथा अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए घटिया हथकंडे अपना रही थी। उन्होंने यह भी उल्लेख किया था कि शाकुंतलम में उन्हें मुख्य भूमिका निभाते हुए देखकर वह हैरान थे। उनके इस बयान के बाद सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी को साझा किया था और कहा कि गुगल पर कैसे लोगों के कान से बाल उगते हैं, खोज रही थी और इंटरनेट से पता चला कि यह टेस्टोस्टेरोन में वृद्धि के कारण होता है। कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह एक तरह से चिट्टीबाबू के बयान का मजाक था। 

Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu Producer Said She Noticed my hair So I have no objection to study on it
सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू - फोटो : social media

चिट्टीबाबू ने दिया जवाब
सामंथा के इस तंज का जवाब देते हुए अब निर्माता चिट्टीबाबू ने एक हाल ही के इंटरव्यू में कहा है कि उसने देखा है कि मेरे कान के बाल और मेरे शरीर के कई अन्य हिस्सों में बाल बढ़ते हैं और मुझे इसका अध्ययन करने और रिपोर्ट करने में कोई आपत्ति नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu Producer Said She Noticed my hair So I have no objection to study on it
सामंथा रुथ प्रभु और निर्माता चिट्टीबाबू - फोटो : social media

सामंथा को लेकर दिया था यह  बयान
आपको बता दें कि चिट्टीबाबू ने अपने पहले बयान में भी स्पष्ट रूप से कहा कि उनका मतलब यह था कि एक्ट्रेस अब युवा किरदार निभाने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सामंथा 18 या 20 साल की नहीं है, जो उसे शाकुंतलम की भूमिका के लिए सही च्वाइस नहीं बनाती है। उन्होंने आगे कहा कि उनके ग्लैमरस दिन खत्म हो गए हैं और यह समय सपोर्टिंग किरदार निभाने का है। उन्होंने यह भी बताया कि एक्ट्रेस इस वक्त सच्चाई स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
Chittibabu On Samantha Ruth Prabhu Producer Said She Noticed my hair So I have no objection to study on it
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

सिटाडेल और कुशी में नजर आएंगी सामंथा
सामंथा जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म कुशी में दिखाई देंगी । इसके साथ ही वह वरुण धवन के साथ एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed