फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mani Ratnam: ऐश्वर्या राय के सवाल पर बोले मणिरत्नम, मैं स्वार्थी हूं और निर्दयी भी, मेरा कोई लकी चार्म नहीं

Wed, 26 Apr 2023 01:00 PM IST
ज्योति वर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 01:00 PM IST
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Mani Ratnam Talk About Aishwarya Rai Director Said I m A Selfish and No One Is my Lucky Charm
मणिरत्नम-ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता, निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम करने का हर कलाकार का एक सपना होता है, चाहे वह साउथ इंडस्ट्री से हो या फिर बॉलीवुड से। साउथ के अलावा उन्होंने हिंदी दर्शकों को 'रोजा', 'बॉम्बे', 'दिल से' जैसी कालजयी फिल्में दी हैं। फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1’ के बाद मणि रत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 2’ इस हफ्ते 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में फिल्म चियान विक्रम, कार्ति, जयम रवि, ऐश्वर्या राय, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभिता धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम जैसे दिग्गज सितारे हैं। मुंबई में इस फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान फिल्म के सभी कलाकारों से यही सुनने को मिला कि मणि सर के साथ काम करना, सपना पूरा होने जैसे है।

Ponniyin Selvan Mani Ratnam Talk About Aishwarya Rai Director Said I m A Selfish and No One Is my Lucky Charm
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक के कलाकारों का मणि रत्नम के साथ काम करने का सपना रहा है और जिसे उनके साथ काम करने का मिला हैं वो खुद को भाग्यशाली मानते हैं। लेकिन, क्या मणि रत्नम भी अपने लिए किसी को ‘लकी चार्म’ मानते हैं? इस सवाल का जवाब उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया और साथ यह भी कहा कि सिनेमा के प्रति शुरू से ही उनका नजरिया भारतीय सिनेमा ही रहा है। पैन इंडिया सिनेमा हमेशा उनके लिए इंडिया ही रहा है।   

Ponniyin Selvan Mani Ratnam Talk About Aishwarya Rai Director Said I m A Selfish and No One Is my Lucky Charm
मणिरत्नम-ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम की फिल्म 'इरुवर' से की थी। वह मणि रत्नम को अपना गुरु मानती हैं और हमेशा एक सच्चे शिष्य की तरह गुरु -शिष्य परम्परा को उन्होंने निभाया है। फिल्म 'इरुवर' के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन 'युवा', 'रावण' जैसी फिल्में मणि रत्नम के साथ काम कर चुकी हैं।  'पोन्नियिन सेल्वन 1' के बाद अब 'पोन्नियिन सेल्वन 2' रिलीज हो रही है।  मणि रत्नम से जब सवाल किया गया कि क्या वह ऐश्वर्या राय बच्चन को अपना लकी चार्म मानते हैं ? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ponniyin Selvan Mani Ratnam Talk About Aishwarya Rai Director Said I m A Selfish and No One Is my Lucky Charm
मणिरत्नम-ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यह सवाल सुनकर कुछ देर मणि रत्नम सोचते रहे और फिर जब उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया तभी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी सीट से उठकर मणि रत्नम के पैर छुए। मणि रत्नम ने कहा, 'इस मामले में मैं थोड़ा स्वार्थी भी हूं और निर्दयी भी। मेरा कोई लकी चार्म नहीं है। फिल्मों में सिर्फ उन्हीं एक्टर को कास्ट करता हूं, जो प्रतिभावान हैं। मुझे लगता है, इस मामले में हर फिल्मकार थोड़ा स्वार्थी और निर्दयी होता है क्योंकि उसे सिर्फ अपने  फिल्म की परवाह होती है। मैं किसी भी कलाकार से तभी सम्पर्क करता हूं, जब मुझे लगता है कि मेरी फिल्म में उसके लायक रोल है।’ 

Vikram: विक्रम के साथ पोन्नियिन सेल्वन का टीवी वर्जन बनाना चाहते थे कमल हासन, एक्टर ने ठुकरा दिया था ऑफर

विज्ञापन
Ponniyin Selvan Mani Ratnam Talk About Aishwarya Rai Director Said I m A Selfish and No One Is my Lucky Charm
पोन्नियिन सेल्वन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में निर्माता, निर्देशक मणि रत्नम ने कहा, 'ऐश्वर्या राय के लिए जब भी कोई किरदार मेरी समझ में आया तो मैंने उसने संपर्क किया। हर फिल्म में वह मेरी उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। यह कोई लक या आकर्षण नहीं बल्कि उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व है, जिससे वह अपने किरदार को पर्दे पर जीवंत करती हैं।'

Shahrukh Khan: जब बस के फ्लोर पर सो जाते थे किंग खान, तिग्मांशु धूलिया ने सुनाया मणिरत्नम की फिल्म का किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed