फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha: 16 बरस की तस्वीर के बाद सामंथा की 10वीं की मार्कशीट वायरल, जानें किस विषय में मिले थे कितने नंबर

Wed, 26 Apr 2023 08:23 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 26 Apr 2023 08:23 AM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu: Shaakuntalam Actress report card from class ten goes viral on internet know reaction
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे फिर वह उनकी फिल्मों के कारण हो या फिर उनके लुक्स की वजह से। हालांकि, पिछले काफी दिनों से सामंथा अपनी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वरुण धवन के साथ एक्शन सीरीज की शूटिंग में व्यस्त सामंथा आज जिस वजह से लाइमलाइट में हैं वह सभी को उनके स्कूल के दिनों की याद दिला देगा। बीते दिन मॉडलिंग के दिनों की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर सामंथा की मार्कशीट की तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर अभिनेत्री के भी रिएक्शन दिया है।

Samantha Ruth Prabhu: Shaakuntalam Actress report card from class ten goes viral on internet know reaction
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना 10वीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड लीक होने के बाद सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने अभिनय कौशल के लिए हमेशा सराही जाने वाली अभिनेत्री के इस वायरल रिपोर्ट कार्ड को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि वह अपने स्कूल के दिनों में एक शानदार छात्रा थीं। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या है रिपोर्ट कार्ड सच में सामंथा का है या फिर फोटोशॉप ने फिर किया कोई हसीं सितम? चलिए देखते हैं कि आखिर सामंथा ने इस वायरल रिपोर्ट कार्ड पर क्या रिएक्ट किया है।
Kabzaa Hindi: रानी मधुमति की ‘आवाज’ बनकर आकांक्षा ने खींचा ध्यान, डबिंग जगत में हुई नए सितारे की एंट्री

Samantha Ruth Prabhu: Shaakuntalam Actress report card from class ten goes viral on internet know reaction
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

हाल ही में किए गए एक ट्वीट में सामंथा ने अपने रिपोर्ट कार्ड की वायरल तस्वीर शेयर की, जिससे साफ पता चलता है कि वह एक बेहतरीन छात्रा थीं। इस रिपोर्ट कार्ड के मुताबिक सामंथा को सभी सबजेक्ट्स में 80 से ज्यादा नंबर मिले थे। इतना ही गणित में सामंथा ने 100 में से 100 नंबर प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही रिपोर्ट कार्ड पर अभिनेत्री के शिक्षक द्वारा उनके लिए किया गया कमेंट भी बेहतरीन था। शिक्षक ने लिखा था, 'सामंथा ने बहुत अच्छा किया है। वह स्कूल के लिए एक एसेट थीं।' इसे साझा करते हुए सामंथा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'हा हा यह फिर से वायरल हो गया..।' इसका मतलब साफ है कि यह सामंथा की ही मार्कशीट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu: Shaakuntalam Actress report card from class ten goes viral on internet know reaction
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

लीक हुए रिपोर्ट कार्ड ने न केवल उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है, बल्कि फैंस को अभिनेत्री के मार्क्स ने भी हैरान कर दिया है। सामंथा के इस ट्वीट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में फैंस अभिनेत्री की पढ़ाई-लिखाई में हासिल की गईं उपलब्धियों के साथ-साथ उनके अभिनय कौशल की भी प्रशंसा कर रहे हैं। इस रिपोर्ट कार्ड को सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले प्रशंसक ने सामंथा को उनके जीवन के सभी पहलुओं में टॉपर कहकर उनकी प्रशंसा की है। उसके मुताबिक, चाहे वह एक छात्रा हों, बेटी हों, अभिनेत्री हों, पत्नी हों, बहू हों या मां हों, सामंथा हर चीज में परफेक्ट हैं। सामंथा ने अपने अभिनय कौशल से लाखों दिल जीते हैं और यह रिपोर्ट कार्ड साबित करता है कि वह ब्यूटी विद ब्रेन हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu: Shaakuntalam Actress report card from class ten goes viral on internet know reaction
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा को हाल ही में फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था, जो अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही है। अभिनेत्री को अगली बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'कुशी' में देखा जाएगा, जो एक सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी। इसके साथ ही वह वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।
Mamukkoya: सेल्फी लेने वालों की भीड़ में फंसकर गिरे मलयालम एक्टर मामुकोया, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed