सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज सिटाडेल: हनी बनी की सफलता का आनंद ले रहीं हैं। शो में उनके और वरुण धवन की जोड़ी को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है। इस शो के अलावा अभिनेत्री अपने एक हालिया बयान की वजह से भी काफी चर्चा बटोर रही हैं। दरअसल हाल में ही अमेजन प्राइम वीडियो ने फैंस के साथ वरुण और सामंथा के बीच हुई मजेदार बातचीत का वीडियो साझा किया है, जिसमें अभिनेता ने उनसे पूछा कि उन्होंने सबसे ज्यादा पैसे किस बेकार चीज पर खर्चे हैं। इसका अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, "पूर्व प्रेमी को दिए उपहारों पर।"
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा से वरुण धवन ने पूछा मजेदार सवाल, जवाब में अभिनेत्री ने पूर्व पति का किया जिक्र
Samantha Ruth Prabhu and Varun Dhawan Conversation: सामंथा रुथ प्रभु ने हाल में ही वरुण धवन से बातचीत के दौरान अपने पूर्व पति का जिक्र किया है। दरअसल अभिनेत्री ने वरुण ने पूछा था कि उन्होंने सबसे ज्यादा पैसे किस बेकार चीज पर खर्चे हैं, जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रेमी पर किए खर्चे को बेकार मानती हैं सामंथा
प्राइम वीडियो द्वारा साझा की गई बातचीत के दौरान, वरुण ने सामंथा से मजाकिया अंदाज में पूछा, "आपने क्या किसी बेकार चीज पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए हैं?" सामंथा ने बिना कोई पल गंवाए चुटकी लेते हुए कहा, "मेरे पूर्व प्रेमी के महंगे उपहार।" इस पर वरूण थोड़े हैरान नजर आए। उन्होंने आगे पूछा, " वो अमाउंट कितना है?" इस पर सामंथा ने शांत भाव से जवाब दिया, "काफी।" अभिनेत्री का यह जवाब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
सामंथा ने तलाक पर बनाए रखी है चुप्पी
जाहिर है कि सामंथा और नागा चैतन्या के तलाक की खबरों ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में अभिनेत्री के इस स्पष्ट जवाब के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों ने भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि, नागा चैतन्य के साथ अपने पिछले रिश्ते के बारे में अभिनेत्री ने हमेशा से एक गरिमापूर्ण चुप्पी बनाए रखी है, लेकिन उनके इस बयान के बाद कई फैंस नागा चैतन्या की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।
Ravi Kishan: रवि किशन ने इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए किया संघर्ष, बोले- 'पिता जी कहते थे नचनिया बनेगा'
साल 2021 में हुआ था सामंथा-नागा चैतन्या का तलाक
बताते चलें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2016 में नागा चैतन्या और सामंथा एक साथ वेकेशन पर गए थे। इस दौरान अभिनेता ने समंथा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। इसके बाद साल 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे । दोनों की शादी ने काफी चर्चा भी बटोरी थी। हालांकि, दोनों की शादी बहुत लंबी नहीं चल सकी और सिर्फ चार साल में ही दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया।
Sara Ali Khan: सारा ने मम्मी-पापा के तलाक से पहले की यादों पर बात की, बोली-मां को फिर से इस तरह देखना...'
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है सिटाडेल: हनी बनी
बात करें सामंथा रुथ प्रभु की हालिया रिलीज सीरीज सिटाडेल हनी बनी की, तो राज और डीके की जोड़ी द्वारा बनाई गई एक्शन से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को पसंद आई है। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। ये सीरीज रूसो ब्रदर्स की सिटाडेल के यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अभिनय किया है। इसमें वरुण, सामंथा और साकिब के अलावा केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार भी नजर आए हैं।
AR Rahman: सायरा बानो ने एआर रहमान को बताया दुनिया का सबसे अच्छा आदमी, बोलीं- उनकी छवि खराब करना बंद करें