दलपति विजय की 'लियो' इस साल की प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में विजय के जन्मदिन पर फिल्म का पहला गाना 'ना रेडी' रिलीज किया गया था। अब इस गाने की वजह से यह फिल्म मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है।
Leo: मुश्किलों में घिरी विजय की फिल्म 'लियो', 'ना रेडी' गाने के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, आरटीआई सेल्वम नाम के एक एक्टिविस्ट ने गाने में ड्रग्स के उपयोग और उपद्रव को महिमामंडित करने को लेकर फिल्म की टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 25 जून को ऑनलाइन शिकायत दर्ज की और 26 जून को सुबह लगभग 10 बजे अपनी याचिका दायर की। शिकायतकर्ता ने अदालत से फिल्म की टीम के खिलाफ मादक पदार्थ नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
Kamal Haasan: नौकरी छोड़ चुकी कोयंबटूर की महिला बस ड्राइवर को कमल हासन ने गिफ्ट की कार, कही यह बात
बता दें कि इस फिल्म के गाने को खुद एक्टर ने म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध के साथ मिलकर गाया है। बहुत कम समय में ही यह गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है। लियो की बात करें तो यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसे लोकेश कनगराज ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में दलपति विजय, संजय दत्त और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में गौतम वासुदेव मेनन, एक्शन किंग अर्जुन, मिसस्किन, मंसूर अली खान और प्रिया आनंद ने भी सहायक कलाकारों के रूप में काम किया है। ललित कुमार और जगदीश पलानीसामी द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर ने संगीत दिया है।
Adipurush: अब 'आदिपुरुष' के टिकट की कीमत घटकर हुई इतनी, ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए मेकर्स की जद्दोजहद जारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय को आखिरी बार 'वारिसु' में देखा गया था। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म में टिकट खिड़की पर कुल 208 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। लियो के बाद अभिनेता वेंकट प्रभु की फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी।