फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: शख्स ने पूछी अब तक शादी न करने की वजह, श्रुति हासन ने जवाब से बोलती कर दी बंद

Sat, 14 Sep 2024 11:22 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 14 Sep 2024 11:22 AM IST
विज्ञापन
Coolie Actress Shruti Haasan reaction on Social Media user asking why she is not married yet
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रुति हासन

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन की गिनती दक्षित भारत की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। वह जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कुली में नजर आने वाली हैं। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर वह काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अभिनय के अलावा श्रुति अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। 

Coolie Actress Shruti Haasan reaction on Social Media user asking why she is not married yet
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रुति हासन

वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जवाब से लोगों के मुंह बंद कर दिया करती हैं। हाल ही में उनकी ओर से आयोजित एक सवाल जवाब के सत्र में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, श्रुति ने लोगों से कोई भी सवाल करने के लिए एक सत्र रखा था। इस दौरान जब एक शख्स ने उनसे पूछा कि आपने अभी तक शादी क्यों नहीं की?

Coolie Actress Shruti Haasan reaction on Social Media user asking why she is not married yet
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस सवाल का मजेदार जवाब देते हुए श्रुति ने शख्स की बोलती बंद कर दी। अभिनेत्री ने एक खास तरह का फिल्टर यूज कर कहा, "आप अभी तक मूर्ख क्यों हैं।" बता दें कि हाल ही में श्रुति हासन का शांतनु हजारिका से ब्रेकअप हुआ है। कोविड-19 महामारी के बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। श्रुति हासन और शांतनु हजारिका मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coolie Actress Shruti Haasan reaction on Social Media user asking why she is not married yet
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रुति हासन

हालांकि, कुछ ही वर्षों में दोनों का रिश्ता टूट गया।  इस साल मई के महीने में अभिनेत्री ने बताया था कि सिंगल हैं। श्रुति हासन ने इस सवाल जवाब वाले सत्र में रजनीकांत की कुली पर भी अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत बढ़िया चल रहा है। पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस फिल्म में वह प्रीति की लड़की की भूमिका निभाएंगी। 
Ananya Panday: 'बे' की तुलना करीना के 'पू' से करने पर बोलीं अनन्या, कहा- उन्होंने जो किया वह एक विरासत है

विज्ञापन
Coolie Actress Shruti Haasan reaction on Social Media user asking why she is not married yet
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम- श्रुति हासन

इसके अलावा श्रुति ने कहा कि वह एक रोमांटिक-कॉमेडी करना चाहती हैं। हालांकि, उन्हें अभी तक कोई उपयुक्त स्क्रिप्ट नहीं मिली है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कुली के अलावा  वह अदिवी शेष के साथ डकैत में भी नजर आएंगी। शेनिल देव की पहली निर्देशित फिल्म तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed