Daaku Maharaaj: अब घर बैठे देखें नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज, जानें कब और किस ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म
साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म 'डाकू महाराज' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म 'दाबिड़ी-दीबिड़ी' गाने के कारण काफी चर्चा में रही।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म और 2025 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। इस फिल्म को दर्शक अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी देख सकेंगे।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के पेज पर इस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आई है। नंदमुरी बालकृष्ण की डाकू महाराज को 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है।
इस फिल्म में 64 साल के नंदमुरी बालकृष्ण, बॉबी देओल और उर्वशी रौतेला ने मुख्य भूमिका निभाई है। तेलुगु रिलीज के बाद यह फिल्म हिंदी संस्करण में 24 जनवरी को रिलीज की जा चुकी है। हिंदी रिलीज के बारे में नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा था, ''प्रशंसकों का प्यार और प्रतिक्रिया वाकई में अच्छी रही। डाकू महाराज एक ऐसी फिल्म है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं उत्साहित हूं कि यह अब पूरे भारत में हिंदी दर्शकों तक पहुंच रही है।
फिल्म ‘डाकू महाराज’ के म्यूजिक ने भी फैंस को काफी प्रभावित किया है। उर्वशी रौतेला और नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्माया गया गाना दाबिड़ी-दीबिड़ी विवादों में भी घिर चुका है। इस गाने के स्टेप की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। नंदमुरी की नेटिजन्स ने आलोचना भी की। इस गाने को थमन ने कंपोज किया है।