{"_id":"67e3ed1b063d82d3a80ff8d2","slug":"devara-part-1-actor-junior-ntr-shares-heartwarming-video-of-japanese-fans-enthusiastic-reaction-2025-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jr NTR: जूनियर एनटीआर को देखकर खुशी से झूम उठे जापानी फैंस, सुपरस्टार ने साझा किया वीडियो","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Jr NTR: जूनियर एनटीआर को देखकर खुशी से झूम उठे जापानी फैंस, सुपरस्टार ने साझा किया वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Wed, 26 Mar 2025 05:41 PM IST
सार
Jr NTR Video: जूनियर एनटीआर ने जापान में अपने फैंस से मिले प्यार का वीडियो साझा किया है। इसमें जापानी फैंस खुशी से झूमते हुए नजर आए। अभिनेता की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' जल्द ही वहां रिलीज होने वाली है, जिसके प्रचार के लिए इन दिनों वह जापान में हैं।
विज्ञापन
1 of 6
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम, एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों जापान में अपनी नई फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के प्रचार में व्यस्त हैं। यह फिल्म वहां 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली है। कोरटाला शिवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2024 में भारत में ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। अब यह जापानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की पूरी कोशिश में है।
हाल ही में जूनियर एनटीआर ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ऑडिटोरियम में दाखिल होते दिख रहे हैं। वहां मौजूद फैंस की भीड़ ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखते ही लोग खुशी से झूम उठे। वीडियो में जूनियर एनटीआर सीढ़ियों से गुजरते हुए फैंस को हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देते नजर आए। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "जापान, मैं अभिभूत हूं! 28 मार्च से जापानी दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में देवरा रिलीज हो रही है। इस अनुभव करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।"
Bhool Chuk Maaf Release Date: ‘जाट’ से डरे राजकुमार राव, आगे बढ़ाई अपनी फिल्म; जानें अब कब होगी रिलीज
Overwhelmed, Japan!
Can’t wait for the Japanese audience to experience #Devara in cinemas from March 28th. pic.twitter.com/IWOBxQkI8c
जापान पहुंचते ही जूनियर एनटीआर को वहां के फैंस से गजब का प्यार मिल रहा है। वह प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपने खास पलों को शेयर कर रहे हैं। 'आरआरआर' की शानदार सफलता के बाद उनकी ग्लोबल फैन फॉलोइंग में अच्छा इजाफा नजर आया है। जापान में उनका यह दौरा 'देवरा: पार्ट 1' की कमाई को और बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देवरा पार्ट 1
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
'देवारा: पार्ट 1' में हैं ये सितारे
'देवारा: पार्ट 1' एक पैन-इंडियन एक्शन ड्रामा है, जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर ने भी काम किया है। इस फिल्म से सैफ और जाह्नवी ने तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके शानदार विजुअल्स, जोरदार एक्शन और भावनात्मक कहानी के लिए भारत में जूनियर एनटीआर के फैंस इस फिल्म की काफी तारीफ कर चुके हैं। यह दो हिस्सों में पूरी होगी। इसका दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज होगा।
जूनियर एनटीआर सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड में 'वॉर 2' से डेब्यू करने वाले हैं। इस स्पाई-एक्शन फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।