फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन से मिलकर शख्स के छलके आंसू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 16 Mar 2024 05:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 16 Mar 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Fan got emotional after meeting with Pushpa 2 actor Allu Arjun video went Viral
अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स

अल्लू अर्जुन साउथ के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। केवल तेलुगु ही नहीं हिंदी भाषी राज्यों में भी उनकी फैन फॉलोइंग है। अभिनय के अलावा वे अपनी विनम्र स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं।  हाल ही में अभिनेता को एक प्रशंसक को सांत्वना देते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो  तेजी से वायरल हो रहा है।


Kartik Aaryan: छह करोड़ की गाड़ी लेने के बाद भी साईकल चलाते नजर आए कार्तिक, बोले-पुरानी आदतें जल्दी नहीं छूटती

Fan got emotional after meeting with Pushpa 2 actor Allu Arjun video went Viral
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में एक फैन अभिनेता से मिलकर भावुक नजर आया,  जिसके बाद अल्लू उन्हें संभालते दिखे। वीडियो में शख्स को रोते हुए देखा जा सकता है। वहीं, अल्लू उन्हें शांत कराते दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग सुपरस्टार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Fan got emotional after meeting with Pushpa 2 actor Allu Arjun video went Viral
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन मौजूदा समय में अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस  काफी ज्याद उत्साहित हैं। कुछ दिन पहले वे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए विशाखापत्तनम पहुंचे थे। इस दौरान हवाई अड्डे से सैकड़ों प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। बाद में, उनके फैंस होटल तक उनके पीछे पीछे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fan got emotional after meeting with Pushpa 2 actor Allu Arjun video went Viral
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

सुकुमार द्वारा निर्देशित, 'पुष्पा: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के आने वाले हफ्तों में पूरा होने की उम्मीद है। सीक्वल में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल और रश्मिका मंदाना अपनी भूमिकाओं में फिर से नजर आएंगे। इसके पहले भाग 'पुष्पा: द राइज' को लोगों ने खूब पसंंद किया था।

विज्ञापन
Fan got emotional after meeting with Pushpa 2 actor Allu Arjun video went Viral
पुष्पा 2: द रूल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोराना काल में भी इस  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। यह 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस बार बड़े पर्दे पर पुष्पा 2 का मुकाबला अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन से है। फिल्म में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
MCVN: 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' को एक साल पूरे, रानी बोलीं- यह फिल्म दिल के बेहद करीब, उठाती रहूंगी जोखिम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed