फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Remakes: तमिल इंडस्ट्री ने इन सुपरहिट हिंदी फिल्मों का किया रीमेक, लिस्ट में कमल हासन-विजय की मूवीज भी शामिल

Sun, 03 Mar 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Mar 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
These tamil Movies Remake of Bollywood Jolly LLB A Wednesday 3 Idiots Dabangg
साउथ फिल्म्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अक्सर साउथ फिल्मों का रीमेक बनानी की खबरे सुनने को मिलती हैं। बॉलीवुड में यह हिट फॉर्मूला लंबे समय से चला आ रहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि हिंदी भाषा में बहुत सी ऐसी  शानदार फिल्में बनी हैं, जिन्हें तमिल भाषा में वहां के कलाकारों ने बनाया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...


Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के फंक्शन में दिखा सितारों का जलवा, खास तस्वीरों ने बटोरीं सुर्खियां

These tamil Movies Remake of Bollywood Jolly LLB A Wednesday 3 Idiots Dabangg
मनिथन - फोटो : यूट्यूब
मनिथन

फिल्म मनिथन साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस तमिल फिल्म में उदयनिधि स्टालिन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म हिंदी भाषा में बनी हिट फिल्म जॉली एलएलबी का रीमेक थी। इस फिल्म का निर्देशन आई. अहमद ने किया था। 

These tamil Movies Remake of Bollywood Jolly LLB A Wednesday 3 Idiots Dabangg
ओस्थे - फोटो : यूट्यूब
ओस्थे

फिल्म ओस्थे साल 2011 में रिलीज हुई तमिल भाषा में बनी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन धरानी ने किया है। इसमें सिलंबरासन, ऋचा गंगोपाध्याय, सोनू सूद, जीतन रमेश, संथानम, वीटीवी गणेश, नासर और रेवती जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह सलमान खान अभिनीत सुपरहिट फिल्म दबंग का रीमेक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These tamil Movies Remake of Bollywood Jolly LLB A Wednesday 3 Idiots Dabangg
नानबन - फोटो : यूट्यूब
नानबन
तमिल सुपरस्टार विजय की सुपरहिट फिल्मों में नानबन का नाम भी शामिल है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह साल 2009 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म थ्री इडियट्स का रीमेक थी। फिल्म का निर्देशन एस शंकर ने किया था। 
 
विज्ञापन
These tamil Movies Remake of Bollywood Jolly LLB A Wednesday 3 Idiots Dabangg
उन्नीपोल ओरुवन - फोटो : यूट्यूब
उन्नीपोल ओरुवन
तमिल सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत उन्नीपोल ओरुवन साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मोहनलाल भी नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन चकरी टोलेटी ने किया था। यह फिल्म नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर स्टारर फिल्म अ वेडनेसडे का रीमेक थी।
Ranveer Singh: 'दीपिका के साथ मैं अपने...,' रणवीर सिंह ने जल्द पिता बनने पर दी पहली प्रतिक्रिया

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed