फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: पद्म विभूषण विजेताओं पर राम गोपाल वर्मा ने किया ऐसा पोस्ट, लोगों ने लगा दी क्लास

Sat, 27 Jan 2024 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 27 Jan 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
Film Director Ram Gopal Varma Post on Padma Vibhushan Award 2024 Winners details inside
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगु सुपरस्टार चिरंजीवी को गुरुवार (24 जनवरी) को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। अभिनेता इस साल उन पांच लोगों में शामिल हैं, जिन्हें असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया है। निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अनुभवी अभिनेता को मिले इस सम्मान पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


Richa-Ali: सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' का धमाका, दो पुरस्कार किए अपने नाम

Film Director Ram Gopal Varma Post on Padma Vibhushan Award 2024 Winners details inside
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रामू ने एक्स पर लिखा, “मैंने श्री पद्मा सुब्रमण्यम या श्री बिंदेश्वर पाठक के बारे में कभी नहीं सुना और इसलिए उन्हें मेगास्टार के समान स्थान पर रखने से मैं इस पुरस्कार के लिए बिल्कुल भी रोमांचित नहीं हूं, लेकिन अगर चिरंजीवी गारू खुश हैं तो मैं भी खुश होने का नाटक कर सकता हूं।"

Film Director Ram Gopal Varma Post on Padma Vibhushan Award 2024 Winners details inside
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

जहां, पद्मा सुब्रमण्यम एक विश्व प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय भरतनाट्यम नर्तक हैं। वहीं, बिंदेश्वर पाठक एक समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी थे, जिनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था। राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी कुछ नेटिजंस को पसंद नहीं आई, और उन्होंने निर्देशक से अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Director Ram Gopal Varma Post on Padma Vibhushan Award 2024 Winners details inside
राम गोपाल वर्मा - फोटो : instagram/rgvzoomin

एक व्यक्ति ने लिखा, “आपको बिंदेश्वर पाठक के बारे में और अधिक पढ़ना चाहिए।” एक अन्य ने कहा, "क्योंकि आपका ज्ञान केवल कुछ राज्यों या क्षेत्रों तक ही सीमित है।" एक अन्य ने कमेंट किया, “अगर आपने बिंदेश्वर पाठक के बारे में नहीं सुना है तो यह आपकी समस्या है. वह किसी सुपरस्टार या जिसे आप मेगा स्टार कहते हैं उनसे कम नहीं हैं।”

विज्ञापन
Film Director Ram Gopal Varma Post on Padma Vibhushan Award 2024 Winners details inside
चिरंजीवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पद्म विभूषण मिलेने के बाद चिरंजीवी खुशी जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। चिरंजीवी ने एक वीडिया जोरी कर साझा किया था कि जब उन्हें इस सम्मान के बारे में पता चला तो वे निःशब्द रह गए। उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए 'अभिभूत, विनम्र और आभारी' हैं।
Dange Teaser: मेकर्स ने जारी किया 'दंगे' का टीजर, एक्शन अवतार में दिखें हर्षवर्धन और एहान भट्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed