सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Game Changer: 'गेम चेंजर' के प्रचार में हुई कियारा आडवाणी से चूक, हो गईं ट्रोल, उठाना पड़ा ये कदम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 26 Dec 2024 09:44 AM IST
सार

कियारा आडवाणी ने बीते दिन अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' के नए गाने 'धोप' के पर्दे के पीछे का वीडिया साझा किया। हालांकि, इसमें उनकी एक चूक पर ट्रोल्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। अब अभिनेत्री को बड़ा कदम उठाते देखा गया है। 

विज्ञापन
Game Changer Kiara Advani shout out POSCO Accused choreographer Jani Master after trolling do this ram charan
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

कियारा आडवाणी अपनी अगली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ नजर आएंगी। हालांकि, बीते दिन उन्हें अपनी एक पोस्ट के लिए जबर्दस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल, अभिनेत्री ने फिल्म से जुड़े गाने 'धोप' के पर्दे के पीछे का वीडिया साझा किया, लेकिन इसमें वह जानी मास्टर का जिक्र करतीं और उनके कोरियोग्राफी की सराहना करतीं नजर आईं। यही बात नेटिजन्स को रास नहीं आई। ट्रोल्स ने अभिनेत्री को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया। इसके बाद कियारा भी बड़ा कदम उठाती देखी गईं। 

Trending Videos
Game Changer Kiara Advani shout out POSCO Accused choreographer Jani Master after trolling do this ram charan
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani

जानी मास्टर का जिक्र कर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में जानी मास्टर का जिक्र करने के बाद कियारा आडवाणी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने राम चरण के साथ 'गेम चेंजर' के गाने 'धोप' के लिए उनकी कोरियोग्राफी की सराहना की। इस कैप्शन को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया। जानकारी हो कि जानी मास्टर को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोस्को) सहित विभिन्न धाराओं के तहत कई मामलों के तहत सितंबर में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer Kiara Advani shout out POSCO Accused choreographer Jani Master after trolling do this ram charan
गेम चेंजर का गाना धोप रिलीज - फोटो : एक्स

आलोचना के बाद पोस्ट के कैप्शन में किया बदलाव 

स्ट के लिए आलोचना का सामना करने के बाद, कियारा ने कैप्शन को एडिट किया। उन्होंने पहले लिखा था, 'मुझे याद है कि मैं जानी मास्टर की कोरियोग्राफी को देखती थी और सोचती थी कि हम यह कैसे करेंगे, लेकिन यह हमारे काम की खूबसूरती है, हमेशा कुछ नया सीखना।' हालांकि, अभिनेत्री ने अब जानी मास्टर का नाम अपनी पोस्ट के कैप्शन से हटा दिया है। 

Boney Kapoor: जब यह रोल करके दो-तीन दिनों तक नहीं नहाए अनिल कपूर, बड़े भैया बोनी कपूर ने सुनाया मजेदार किस्सा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


Game Changer Kiara Advani shout out POSCO Accused choreographer Jani Master after trolling do this ram charan
जानी मास्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysjani

पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए थे जानी मास्टर 

जानी मास्टर के नाम से मशहूर शेख जानी बाशा को सितंबर 2024 में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। एक 21 वर्षीय महिला कोरियोग्राफर ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जानी मास्टर ने 2020 में (जब वह 17 साल की थीं) मुंबई की एक काम से जुड़ी यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया और यौन उत्पीड़न जारी रखा और किसी को भी न बताने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 2017 में कोरियोग्राफर के संपर्क में आईं और 2019 में वह उनकी सहायक बन गईं।

Box Office Collection Report: पहले दिन ही फेल हुई 'बेबी जॉन', 'मुफासा'-'पुष्पा 2' को नहीं दे सकी मात

विज्ञापन
Game Changer Kiara Advani shout out POSCO Accused choreographer Jani Master after trolling do this ram charan
फिल्म गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

कब दस्तक देगी 'गेम चेंजर'?

'गेम चेंजर' का निर्देशन शंकर ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को तेलुगु, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस, दिल राजू प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो के बैनर तले दिल राजू और सिरीश द्वारा निर्मित इस फिल्म में कियारा आडवाणी और राम चरण के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत और समुथिरकानी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed