{"_id":"6774c66f000700bbfe032cbe","slug":"game-changer-trailer-release-on-january-2-date-and-time-locked-ram-charan-kiara-advani-movie-2025-2025-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के ट्रेलर की तारीख-समय हुआ तय, इस दिन होगा रिलीज","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Game Changer Trailer: राम चरण-कियारा आडवाणी की 'गेम चेंजर' के ट्रेलर की तारीख-समय हुआ तय, इस दिन होगा रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 01 Jan 2025 10:08 AM IST
सार
Game Changer Trailer: पैन इंडिया स्टार राम चरण की बहुप्रतिक्षित राजनीतिक ड्रामा फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी, 2025 को कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले गेम चेंजर का धमाकेदार ट्रेलर जानिए किस तारीख को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : एक्स SVC_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्लोबल स्टार शंकर शनमुगम द्वारा निर्देशित फिल्म गेम चेंजर दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आ रही है। लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने गेम चेंजर के ट्रेलक की रिलीज की आधाकिरिक घोषणा की है, जिससे प्रशंसकों में काफी उत्साह है। जानिए फिल्म गेम चेंजर का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
2 of 5
फिल्म गेम चेंजर में नजर आएगी कियारा-राम की जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@gamechanger
फिल्म गेम चेंजर में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ऐसा पहली बार है जब किसी साउथ फिल्म में कियारा नजर आने वाली हैं, जब से फिल्म के ट्रेलर की रिलीज का एलान किया गया है, तभी से इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है।
3 of 5
फिल्म गेम चेंजर में डबल रोल में नजर आएंगे राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@gamechanger
नए साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए, गेम चेंजर के निर्माताओं ने घोषणा की है कि ट्रेलर 2 जनवरी, 2025 को शाम 5:04 बजे रिलीज किया जाएगा। प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह को और बढ़ाने के लिए राम चरण का एक प्रभावशाली पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें वह एक प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं।
The most awaited announcement from #GameChanger is here! 💥
Get ready to witness the king in all his glory! 😎❤️🔥#GameChangerTrailer from 2.1.2025!
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) January 1, 2025
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम चरण-कियारा आडवाणी के अलावा कई कलाकार नजर आएंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@gamechanger
राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा, इस फिल्म में अंजलि, श्रीकांत, समुथिरकानी, जयराम, नवीन चंद्रा और बाकी कई कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया है और इसमें थमन एस द्वारा संगीतबद्ध किया गया है, जो बेहतरीन साउंडट्रैक का वादा करता है।
Yash-Toxic: क्या यश की 'टॉक्सिक' होगी इस साल की वैश्विक रिलीज? हॉलीवुड के वितरकों से चल रही बातचीत
विज्ञापन
5 of 5
10 जनवरी को रिलीज होगी गेंम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@gamechanger
जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, गेम चेंजर के लिए प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अपने शानदार कलाकारों, दूरदर्शी निर्देशन और आकर्षक कहानी के साथ, यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी रिलीज बनने के लिए तैयार है। नया साल आते ही गेम जेंचर की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।