फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'हनुमान', जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?

Mon, 29 Jan 2024 05:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 29 Jan 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Hanuman OTT Release Date Prashant Varma Teja Sajja Film When and where to watch Details Inside
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगु फिल्म 'हनुमान' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस सुपरहीरो फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने के करीब पहुंच चुकी है। देश के साथ विदेश में भी यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर रही है। 

Rajinikanth: रजनीकांत ने किया बेटी ऐश्वर्या के 'संघी' वाले बयान का किया बचाव, बोले- कभी इसे गलत शब्द नहीं कहा

Hanuman OTT Release Date Prashant Varma Teja Sajja Film When and where to watch Details Inside
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। यह प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है। इसमें तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। 

Hanuman OTT Release Date Prashant Varma Teja Sajja Film When and where to watch Details Inside
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को इसके वीएफएक्स के लिए समीक्षकों ने काफी ज्यादा सराहा है। रिलीज के इतने दिनों के बाद इसे देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं, जो लोग अब तक इस फिल्म को देखने के लिए थिएटर नहीं जा सके हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hanuman OTT Release Date Prashant Varma Teja Sajja Film When and where to watch Details Inside
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'हनुमान' अब दो मार्च से जी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन सप्ताह बाद फिल्म के डिजिटल लॉन्च की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर इसे मिले रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे सात हफ्ते बाद ओटीटी पर लॉन्च करने का फैसला किया गया। 

विज्ञापन
Hanuman OTT Release Date Prashant Varma Teja Sajja Film When and where to watch Details Inside
हनुमान रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'हनुमान' में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, विनय राय और वरलक्ष्मी सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं। इसके बाद, निर्देशक जल्द ही इस यूनिवर्स की दो और फिल्में लेकर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म का शीर्षक 'जय हनुमान' है जो 'हनुमान' की अगली कड़ी होगी। वहीं, प्रशांत 'अधीरा' से भी है लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Pushpa 2: 200 दिन बाद शुरू होगा अल्लू अर्जुन का 'पुष्पा राज', मेकर्स ने 'पुष्पा 2' का नया पोस्टर किया जारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed