{"_id":"6430fb3f6997c17cd304a9b6","slug":"happy-birthday-allu-arjun-these-10-films-made-actor-a-pan-india-superstar-pushpa-arya-on-top-2023-04-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Allu Arjun Birthday: इन 10 फिल्मों ने बनाया अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया सुपरस्टार, हिंदी डब पर करोड़ों लट्टू","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Allu Arjun Birthday: इन 10 फिल्मों ने बनाया अल्लू अर्जुन को पैन इंडिया सुपरस्टार, हिंदी डब पर करोड़ों लट्टू
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:57 AM IST
सार
अल्लू अर्जुन का नाम आज भारतीय सिनेमा के शानदार कलाकारों की लिस्ट में शामिल है। आइए आपको एक्टर की उन 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने उन्हें पैन इंडिया सुपरस्टार बना दिया।
विज्ञापन
1 of 11
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हिंदी में डब फिल्मों ने यू ट्यूब और सैटेलाइट चैनलों पर जबर्दस्त कमाई की है। अल्लू का जन्म 8 अप्रैल 1982 को चेन्नई में हुआ और उनके पिता अल्लू अरविंद दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज निर्माता हैं।। 'पुष्पा: द राइज' ने उनका साम्राज्य हिंदी पट्टी के बॉक्स ऑफिस तक कायम किया है। अब इस फिल्म की सीक्वल 'पुष्पा: द रूल' की सीक्वल भी रिलीज होने को तैयार हो रही है। फिल्म का फर्स्ट लुक उनके जन्मदिन पर जारी हो चुका है। आइए अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर जानते हैं उनके करियर के टॉप 10 फिल्मों के बारे में।
2 of 11
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्य (2004)
तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'आर्य' में अल्लू अर्जुन ने आजाद ख्याल वाले लडके आर्य का किरदार निभाया था,जो एक अंतर्मुखी लड़की से प्यार करता है। 'पुष्पा: द राइज' निर्देशित करने वाले सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा अनु मेहता और शिव बालाजी की मुख्य भूमिकाएं थी। महज चार करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा है। बाद में इस फिल्म को मलयालम में डब किया गया और सिनेमाघरों में इसी शीर्षक के तहत रिलीज किया गया था। इस फिल्म का रीमेक बांग्ला में 'बादा', उड़िया में 'पगला प्रेमी' और तमिल में 'कुट्टी' के नाम से बन चुका है। इस फिल्म की सीक्वल 'आर्य 2' साल 2009 में रिलीज हुई।
3 of 11
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हैप्पी (2006)
फिल्म 'हैप्पी' में अल्लू अर्जुन का एक पिज्जा डिलीवरी वाला किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस फिल्म में डीसीपी अरविंद का किरदार निभाया था। एक्शन, रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पर आधरित 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ का बिजनेस किया था। 27 जनवरी 2006 को रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन ए. करुणाकरण ने किया था और इस फिल्म का निर्माण अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने अपने प्रोडक्शन गीता आर्ट्स बैनर के तहत किया था। जेनेलिया डिसूजा फिल्म की हीरोइन थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परुगु (2008)
टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘हीरोपंती’ दरअसल अल्लू अर्जुन की तेलुगू फिल्म 'परुगु' की रीमेक है। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में अल्लू अर्जुन, शीला कौर और प्रकाश राज की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म के निर्देशक मणि शर्मा थे। एक मार्च 2008 को रिलीज हुई इस फिल्म से वितरकों को 20 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था। इस फिल्म को उड़िया में 'संजू आउ संजना', बंगाली में 'शेडिन देखा होयेचिलो', नेपाली में 'दबब' और हिंदी में 'हीरोपंती' के नाम से बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 11
अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्य 2 (2009)
फिल्म 'आर्य' की सफलता के बाद इस फिल्म का सीक्वल 'आर्य 2' साल 2009 में 27 नवम्बर को रिलीज हुआ। 'आर्य' में अल्लू अर्जुन के साथ हीरोइन अनु मेहता थीं तो इसकी सीक्वल में ये मौका मिला काजल अग्रवाल को। कहानी जटिल प्रेम-घृणा संबंधों के इर्द-गिर्द तीन पात्रों आर्य, गीता और अजय के बीच घूमती है। इस फिल्म में आर्य का किरदार अल्लू अर्जुन, गीता का किरदार काजल अग्रवाल और अजय का किरदार नवदीप ने निभाया था। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।