दक्षिण भारतीय फिल्मों को देश के कोने-कोने में पसंद किया जाता है। इन फिल्म की कहानी से लेकर एक्शन तक को काफी उत्साह के साथ देखा जाता है। हिंदी पट्टी में साउथ की फिल्मों का लंबे समय से बोलबाला रहा है। अब तक कई ऐसे फिल्में हैं, जिन्हें हिंदी भाषी राज्यों में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिल चुका है। ऐसे में आज हम आपको साउथ की कुछ ऐसे आगामी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इंतजार हिंदी बेल्ट में लंबे समय से किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन फिल्मों के हिंदी वर्जन टिकट खिड़की पर जमकर कमाई करेंगे।
South Films: इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों को है बेसब्री से इंतजार, लिस्ट में प्रभास की दो मूवीज भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म लियो में दलपति विजय लीड रोल में हैं। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। इससे पहले लोकेश कमल हासन के साथ विक्रम बना चुके हैं। हिंदी पट्टी में यह फिल्म काफी पसंद की गई थी। हिंदी भाषा राज्यों में विक्रम की भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि लियो का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है।
सुपरस्टार प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। उनकी फिल्मों का लोगों को खूब इंतजार रहता है। अभिनेता जल्द ही सालार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। उनकी पिछली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने हिंदी पट्टी में 435 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। यही वजह है कि माना जा रहा है कि फिल्म का हिंदी वर्जन कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है।
पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को हाल ही में बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को हिंदी दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। हिंदी भाषा में यह फिल्म 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी। लोगों को इसके दूसरे भाग का लंबे समय से इंतजार है। माना जा रहा है कि पुष्पा द रूल रिलीज के बाद अपना पिछला रिकॉर्ड हिंदी पट्टी में आसानी से तोड़ देगी।
इस लिस्ट में प्रभास की एक और फिल्म शामिल है, जिसका जबर्दस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का नाम कल्कि 2898 एडी है। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों ने भी काम किया है। रिलीज के बाद इस पैन इंडिया फिल्म को हिंदी भाषी क्षेत्र में भी शानदार रिस्पॉन्स मिल सकता है।
Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी