{"_id":"650d07436a29e89d350ee31b","slug":"nayanthara-wishes-jawan-director-atlee-on-his-birthday-amid-reports-of-discord-wrote-this-for-the-director-2023-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nayanthara: एटली से मनमुटाव की खबर के बीच सुर्खियों में नयनतारा का पोस्ट, अभिनेत्री ने लगाया अफवाह पर विराम","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Nayanthara: एटली से मनमुटाव की खबर के बीच सुर्खियों में नयनतारा का पोस्ट, अभिनेत्री ने लगाया अफवाह पर विराम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Fri, 22 Sep 2023 08:47 AM IST
सार
'जवान' की मुख्य अभिनेत्री नयनतारा को लेकर बीते दिन एक रिपोर्ट आई कि वह निर्देशक एटली से नाराज हो गई हैं। वहीं, इन अफवाहों के बीच अभिनेत्री का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
एटली-नयनतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री नयनतारा ने हाल ही में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म घरेलू के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। मूवी ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और आगे भी कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर अग्रसर है। वहीं, बीते दिन नयनतारा को लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। खबर थी कि अभिनेत्री 'जवान' में अपने किरदार को ज्यादा महत्व न दिए जाने के कारण निर्देशक एटली से खफा हैं, और शायद ही आगे किसी बॉलीवुड फिल्म में काम करेंगी। इसी बीच नयनतारा ने कुछ ऐसा किया है, जिसने वापस से उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
2 of 5
नयनतारा
- फोटो : social media
'जवान' की रिलीज के दो हफ्ते बाद एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि नयनतारा फिल्म में अपनी भूमिका को दरकिनार करने के लिए निर्देशक एटली से नाराज हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया, 'वह एटली से बहुत नाराज हैं क्योंकि फिल्म में उनकी भूमिका काट दी गई थी। साथ ही, दीपिका पादुकोण के किरदार को ऊंचा कर दिया गया, और नयनतारा के हिस्से को काफी हद तक दरकिनार कर दिया गया।'
3 of 5
नयनतारा-एटली
- फोटो : सोशल मीडिया
इन खबरों के बीच, नयनतारा ने गुरुवार, 21 सितंबर को एटली को उनके 37वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'जवान' से अपने कुछ बीटीएस शॉट्स साझा किए और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो एटली। मुझे आप पर बहुत गर्व है।' इसके साथ ही अभिनेत्री ने गले लगाने और दिल वाला इमोजी भी जोड़ा। इस पोस्ट के जरिए नयनतारा ने मनमुटाव की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
'जवान' सक्सेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में, नयनतारा वीडियो कॉल के माध्यम से टीम में शामिल हुई थीं और अपनी जवान यात्रा पर विचार करते हुए कहा था, 'मैं आपके सभी संदेश पढ़ रही हूं, और मुझे कहना होगा कि जवान के लिए इतना प्यार प्राप्त करना बिल्कुल अभिभूत करने वाला है। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं इसके लिए बेहद आभारी हूं। और हां, एक मुझे नर्मदा का किरदार निभाने का मौका देने के लिए मेरे प्यारे सह-कलाकारों और पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह हंसी, चुनौतियों और विकास से भरी यात्रा रही है। विकास की बात करते हुए, मैं उस व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहती हूं जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है- शाहरुख सर।'
'जवान', नयनतारा और एटली के बीच पहला सहयोग नहीं है क्योंकि फिल्म निर्माता ने उन्हें पहले 2013 में अपनी पहली फिल्म 'राजा रानी' जो एक रोमांटिक कॉमेडी थी, और वर्ष 2019 में एक एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा 'बिगिल' में निर्देशित किया था। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।