पूरे साल से दुनिया भर के हिंदी और तेलुगु फिल्मों के शौकीन जिस एक सितारे की खबरें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पढ़ते रहे हैं, वह हैं आइकन स्टार के नाम से मशहूर, अल्लू अर्जुन। अल्लू अर्जुन की 5 दिसंबर को रिलीज फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है और ये तभी हो सकता है जब इसे लेकर रिलीज से महीने-दो महीने सही माहौल बना होगा। लेकिन, प्राइम वीडियो ओटीटी चलाने वाली कंपनी अमेजन की वेबसाइट इंटरनेट मूवी डाटा बेस यानी कि आईएमडीबी ने साल 2024 की जारी अपनी सूची में अल्लू अर्जुन का नाम ही नहीं शामिल किया है। गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।
IMDb 2024: आईएमडीबी के पास पॉपुलैरिटी लिस्ट का डाटा नहीं, एजेंसी ने कहा, हम सिर्फ संदेशवाहक हैं
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के बाद से हर जगह अभिनेता अल्लू अर्जुन की ही चर्चा हो रही है, लेकिन आईएमडीबी ने साल 2024 की जारी अपनी सूची में अल्लू अर्जुन का नाम ही नहीं शामिल किया है। आखिर क्या है, इसका कारण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टल्स और चैनलों को एक अंतर्राष्ट्रीय पीआर एजेंसी की तरफ से 7 दिसंबर की दोपहर एक मेल भेजकर बताया गया कि आईएमडीबी के डाटा के हिसाब से साल 2024 में जो 10 सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे रहे, उनमें नंबर एक पर तृप्ति डिमरी हैं और उनके बाद के नौ स्थानों पर क्रमश: दीपिका पादुकोण, ईशान खट्टर, शाहरुख खान, शोभिता धूलिपाला, शरवरी, ऐश्वर्या राय बच्चन, सामंथा, आलिया भट्ट और प्रभास हैं। आईएमडीबी की लोकप्रियता सूचियों को आमतौर पर मुंबई की मीडिया गंभीरता से लेती नहीं है। लेकिन, इस बार चूंकि मामला सालाना लोकप्रियता सूची का है तो सबका ध्यान इस तरफ गया।
एक अंग्रेजी वेब सीरीज ‘द परफेक्ट कपल’ करके अभिनेता ईशान खट्टर की लोकप्रियता सारे भारतीय सितारों में शाहरुख खान के भी आगे निकल जाएगी, सोचना ही हास्यास्पद है। वहीं, तृप्ति डिमरी, जिनकी फिल्म ‘एनिमल’ के बाद एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है, इस सूची में नंबर एक पर कैसे हैं, इसका जवाब भी फिलहाल आईएमडीबी के पास नहीं है। तृप्ति डिमरी हाल फिलहाल तक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की सहयोगी कंपनी धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी (डीसीए) की कलाकार रही हैं और हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा के कलाकारो के बीच खासी लोकप्रिय एजेंसी मैट्रिक्स की सेवाएं हासिल की हैं।
इस सूची के बारे में आईएमडीबी का प्रचार, प्रसार देखने वाली एजेंसी से मेल ये जानने की कोशिश की गई कि दुनिया भर के जिन 25 करोड़ यूनिक विजिटर्स द्वारा देखे गए पेजों की संख्या के आधार पर भारतीय सितारों की साल 2024 की लोकप्रियता सूची जारी की गई है, उनमें से अल्लू अर्जुन के पेज पर आने वालों की संख्या कितनी है। और, इनमें से कितने लोगों ने रश्मिका मंदाना और वरुण धवन के पेजों की तरफ रुख किया। आईएमडीबी से ये भी जानने की कोशिश की गई कि उसके पास क्या इन पेज व्यूअर्स की देशवार संख्या है और यदि हां तो वो क्या है, ताकि ये जाना जा सके कि किस देश के दर्शकों ने ईशान खट्टर को शाहरुख खान से भी ज्यादा चाहा है? ये संख्या यूट्यूब की तरह क्या इनके पेजों पर देखी जा सकती है?
Pushpa 2: पहले रविवार को इन पांच फिल्मों ने मचाया जबर्दस्त भौकाल, जानिए कौन से नंबर पर है 'पुष्पा 2'
पीआर एजेंसी के जरिये आईएमडीबी को भेजे गए इन सवालों के जवाब मंगलवार शाम तक नहीं मिले। एजेंसी के प्रतिनिधि का कहना है कि आईएमडीबी इन सवालों के जवाब देना पसंद नहीं करेगी और उनकी इस मामले में जिम्मेदारी सिर्फ इतनी है कि वे महज एक संदेशवाहक हैं। ये पूछे जाने पर कि क्या ये आईएमडीबी का आधिकारिक बयान है या कि आईएमडीबी के प्रवक्ता इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ कहना चाहेंगे, एजेंसी ने दोबारा फोन करने की बात कही है। आईएमडीबी की साल 2024 के लिए जारी लोकप्रियता सूची में ये भी नहीं बताया गया है कि उनकी वेबसाइट पर भारत से आने वाले फिल्मप्रेमियों की संख्या कितनी है? सवाल ये भी किया गया कि प्राइम वीडियो पर रिलीज ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की हीरोइन को नंबर वन स्टार बनाने वाली उसकी सहयोगी कंपनी आईएमडीबी की सालाना लोकप्रियता सूची में ऐसे कितने सितारे टॉप पोजीशन पर अतीत में रहे हैं जिनकी फिल्में नेटफ्लिक्स पर या अन्य ओटीटी पर रिलीज हुई हों? आईएमडीबी के पास इसका भी जवाब नहीं है।