फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: कमल हासन की इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई, सूची में इंडियन का नाम भी शामिल

Thu, 11 Jul 2024 02:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
Indian 2 actor Kamal Haasan Highest Grossing Movies worldwide vikram Indian vishwaroopam dasavatharam
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला

कमल हासन जल्द ही इंडियन 2 नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। निर्देशक एस शंकर की इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म की कहानी 27 साल पहले रिलीज हुई इंडियन से जुड़ी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की तगड़ी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लगातार हो रही इस फिल्म की चर्चा के बीच आज हम आपको कमल हासन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Indian 2 actor Kamal Haasan Highest Grossing Movies worldwide vikram Indian vishwaroopam dasavatharam
विक्रम - फोटो : यूट्यूब
विक्रम

कमल हासन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में पहले स्थान पर फिल्म विक्रम है। यह साल 2022 में रिलीज हुई थी। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में विजय सेतुपति और फहद फाजिल जैसे सितारे भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने 428 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।

Indian 2 actor Kamal Haasan Highest Grossing Movies worldwide vikram Indian vishwaroopam dasavatharam
विश्वरूपम - फोटो : यूट्यूब
विश्वरूपम

विश्वरूपम एक स्पाई थ्रिलर फिल्म थी, जो साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिनय के साथ कमल हासन ने इसका निर्देशन भी किया था। फिल्म में राहुल बोस, शेखर कपूर, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमिया, नासर, जयदीप अहलावत जैसे कलाकारों ने काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनियाभर में फिल्म ने 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian 2 actor Kamal Haasan Highest Grossing Movies worldwide vikram Indian vishwaroopam dasavatharam
दशावतारम - फोटो : यूट्यूब
दशावतारम

फिल्म दशावतारम में कमल हासन दस भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन के एस रविकुमार ने किया था। इसमें असिन, जया प्रदा, मल्लिका शेरावत, के.आर. विजया, रेखा, नेपोलियन भी थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी। फिल्म ने दुनियाभर से 107 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।

विज्ञापन
Indian 2 actor Kamal Haasan Highest Grossing Movies worldwide vikram Indian vishwaroopam dasavatharam
इंडियन - फोटो : यूट्यूब
इंडियन

फिल्म इंडियन को भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म में कमल हासन ने डबल रोल निभाया था। सेनापति के रोल में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। फिल्म में कमल के अलावा मनीषा कोइराला और उर्मिला मातोंडकर भी थीं। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दक्षिण भारत के साथ उत्तर भारत में भी खूब प्यार मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 60 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Zaheer-Sonakshi Wedding: जहीर इकबाल ने साझा कीं दिल छू लेने वाली तस्वीरें, सोनाक्षी का माथा चूमते दिखे अभिनेता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed