फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian: इंडियन का जलवा 28 साल बाद भी बरकरार, दोबारा रिलीज के बाद पहले दिन की कमाई के आंकड़े आए सामने

Mon, 10 Jun 2024 07:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Jun 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Indian Re release Box Office Collection first day kamal haasan Urmila Matondkar Manisha Koirala
इंडियन - फोटो : यूट्यब

तमिल सुपरस्टार कमल हासन दक्षिण भारत के साथ हिंदी पट्टी में भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। वह जल्द ही इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं। हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म से पहले इसके पहले भाग की कहानी को मौजूदा समय के लोगों तक पहुंचाने के लिए इंडियन को फिर से रिलीज किया है। साल 1996 में आई इस फिल्म ने दोबारा रिलीज के बाद फिर से धमाल मचा दिया है।


Bollywood Actress: क्रिकेटर्स को डेट कर चुकी हैं ये एक्ट्रेस, खूब हुए प्यार के चर्चे, फिर जुदा हो गईं राहें

Indian Re release Box Office Collection first day kamal haasan Urmila Matondkar Manisha Koirala
इंडियन - फोटो : यूट्यब

 सिनेमाघरों में फिर से प्रदर्शित हो रही इस फिल्म के पहले दिन के आंकड़े अब सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इंडियन को लेकर लोगों में दीवानगी इस कदर देखने को मिली है कि फिल्म ने पहले दिन एक करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 

Indian Re release Box Office Collection first day kamal haasan Urmila Matondkar Manisha Koirala
इंडियन - फोटो : यूट्यब

इस फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था। इंडियन में कमल हासन ने दोहरी भूमिका निभाई थी और इसमें उर्मिला मातोंडकर, मनीषा कोइराला, सुकन्या, मनोरमा, गौंडामणि और सेंथिल जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Re release Box Office Collection first day kamal haasan Urmila Matondkar Manisha Koirala
इंडियन - फोटो : यूट्यब

वहीं, इस फिल्म का सीक्वल यानी इंडियन 2 इसी साल 12 जुलाई को पूरे भारत में रिलीज किया जाना है। इंडियन 2 2018 में अपनी आधिकारिक घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस प्रोजेक्ट का फिल्मांकन 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन बीच में कई कारणों से इसकी शूटिंग को रोक दिया गया था।

विज्ञापन
Indian Re release Box Office Collection first day kamal haasan Urmila Matondkar Manisha Koirala
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ikamalhaasan

इस फिल्म में कमल हासन एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानी सेनापति के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ, एसजे सूर्या, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, विवेक, प्रिया भवानी शंकर, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी और नेदुमुदी वेणु भी हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, छायांकन रवि वर्मन, आर. रत्नवेलु और संपादन ए. श्रीकर प्रसाद ने किया है।
Anil Kapoor: अनिल कपूर के आने से बदल जाएगा सबकुछ, निर्माताओं ने जारी किया बिग बॉस ओटीटी 3 का नया वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed