फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaadivaasal: 'वादीवासल' में धनुष ने किया सूर्या को रिप्लेस? फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

Tue, 13 Feb 2024 05:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 13 Feb 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Is Dhanush Replace Suriya for Vetri maaran Vaadivaasal Dhanus read details here
सूर्या, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

वेट्री मारन की गिनती तमिल सिनेमा के सबसे सफल निर्देशकों में होती है। उन्हें अलग तरह के विषयों पर फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। फिल्म निर्माण की अनूठी शैली की वजह से उनके प्रोजेक्ट्स को पूरा होने में लंबा समय लगता है। सुपरस्टार सूर्या के साथ वेट्री मारन की एक फिल्म की आधिकारिक घोषणा तीन साल पहले की गई थी। मेकर्स ने इस फिल्म का नाम 'वादीवासल' रखा था।


Kiran Rao: तलाक के बाद भी आमिर के साथ सहज हैं किरण राव, बोलीं- एक-दूसरे को अच्छे से समझते हैं हम

Is Dhanush Replace Suriya for Vetri maaran Vaadivaasal Dhanus read details here
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम

आधिकारिक घोषणा के तीन साल बाद भी यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी है। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में हो रही देरी से नाखुश सूर्या ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। 

Is Dhanush Replace Suriya for Vetri maaran Vaadivaasal Dhanus read details here
सूर्या, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

दावे के मुताबिक वेट्री मारन को अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में अधिक समय लग रहा है और इसी को लेकर सूर्या ने इस फिल्म से किनारा करने का फैसला किया है। अब कहा जा रहा है कि 'वाडिवासल' में धनुष के मुख्य भूमिका में नजर आ सकते हैं। वेट्री मारन और धनुष के बीच काफी अच्छे संबंध हैं और दोनों ने साथ में तीन फिल्मों में काम भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Dhanush Replace Suriya for Vetri maaran Vaadivaasal Dhanus read details here
सूर्या, धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम

यही वजह है कि अभिनेता के इस फिल्म में काम करने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, 'वादीवासल' के बारे में एक एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि यह महज एक चर्चा है और वेट्री मारन सही समय आने पर सूर्या के साथ इस फिल्म को शुरू करेंगे।  

विज्ञापन
Is Dhanush Replace Suriya for Vetri maaran Vaadivaasal Dhanus read details here
कांगुवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सूर्या ने 'वादीवासल' में अपने किरदार के लिए काफी मेहनत की है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने एक बैल के साथ प्रशिक्षण लिया है, क्योंकि फिल्म जल्लीकट्टू पृष्ठभूमि पर आधारित है। आधिकारिक लॉन्च के अलावा 'वादीवासल' के निर्माताओं ने अब तक फिल्म की केवल एक झलक ही पेश की है। कई महीनों से फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। वर्क फ्रंट की  बात करें तो सूर्या इन दिनों कांगुवा के वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार श्रेणी से हटाए गए इंदिरा गांधी-नरगिस दत्त के नाम, हुए कई बदलाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed