फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajinikanth: वर्षों बाद बस डिपो पहुंचकर रजनीकांत ने किया सबको हैरान, यहीं से की थी नौकरी की शुरुआत

Tue, 29 Aug 2023 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 29 Aug 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Jailer actor Rajinikanth Reached bangalore bus depot Video goes viral on social media
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 318 करोड़ से ज्यादा का नेट कारोबार कर लिया है। जेलर की रिलीज के बाद से ही अभिनेता जगह-जगह की यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बंगलुरू मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन के बस डिपो नंबर चार पर अचानक पहुंचकर अपने फैंस को हैरान कर दिया।


Anil Sharma: अमीषा पटेल के साथ मतभेद पर अनिल शर्मा ने खुलकर की बात, बोले- वह बड़े घर कि बेटी हैं इसलिए...

Jailer actor Rajinikanth Reached bangalore bus depot Video goes viral on social media
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

रजनीकांत ने डिपो में मौजूद स्टाफ सदस्यों का अभिवादन किया और उनसे बातचीत की। उनके दौरे से हैरान उनके प्रशंसक उनके विनम्र व्यवहार से बेहद प्रभावित नजर आए और उनके पैर छूते दिखे। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एएनआई की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में अभिनेता को डिपो के कर्मचारियों से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

Jailer actor Rajinikanth Reached bangalore bus depot Video goes viral on social media
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुपरस्टार की नवीनतम रिलीज 'जेलर' बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। हाल ही में इसका जश्न मनाने के लिए रजनीकांत पूरी टीम के साथ एकत्र हुए थे। पार्टी में फिल्म के निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर, राम्या कृष्णन और निर्देशन और प्रोडक्शन के कई लोग नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jailer actor Rajinikanth Reached bangalore bus depot Video goes viral on social media
जेलर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'जेलर' की कहानी की बात करें तो यह एक एक्शन मनोरंजक फिल्म है जिसमें रजनीकांत टाइगर मुथुवेल पांडियन की भूमिका में हैं। इसमें विनायकन, राम्या कृष्णन और वसंत रवि भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ धमाकेदार कैमियो रोल में नजर आए हैं। फिल्म ने 10 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

विज्ञापन
Jailer actor Rajinikanth Reached bangalore bus depot Video goes viral on social media
जेलर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद रजनीकांत लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आने वाले हैं। शुरुआती तौर पर इस फिल्म को थलाइवर 171 कह कर संबोधित किया जा रहा है। इसके अलावा वह टीजे ग्नानावेल की फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।
Mrunal Thakur: रणवीर सिंह को अपना लकी चार्म मानती हैं मृणाल ठाकुर, अभिनेत्री ने पीछे की वजह का भी किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed