फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Atlee: 'जवान' के बाद एक और बड़ा धमाका करने की तैयारी में एटली, अल्लू अर्जुन के साथ बनाएंगे अगली फिल्म!

Sat, 09 Sep 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Sep 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Jawan Director Atlee to work with Pushpa the rule actor allu arjun for his next as per reports
एटली, अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक एटली इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति अभिनीत यह फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस बीच कुछ हालिया रिपोर्ट के मुताबिक एटली कथित रूप से अल्लू अर्जुन के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं।


Joe Jonas: 'टीनएज में की थी कपड़े उतारने की डिमांड', एलेक्सा निकोलस ने प्रियंका के जेठ जो पर लगाए गंभीर आरोप

Jawan Director Atlee to work with Pushpa the rule actor allu arjun for his next as per reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

जवान जैसी फिल्म के बाद इस खबर के आने से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में अल्लू सुकुमार की पुष्पा: द राइज में अपने काम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। वर्तमान में तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक, अल्लू अर्जुन और बेहद सफल तमिल फिल्म निर्देशक एटली के बीच संभावित प्रोजेक्ट को लेकर खासा उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। 
 

Jawan Director Atlee to work with Pushpa the rule actor allu arjun for his next as per reports
एटली कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि, इस पर किसी की भी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ एक स्क्रिप्ट साझा की है, जो दोनों के एक साथ काम करने की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अल्लू और एटली दोनों ही इस समय अपने करियर के शिखर पर हैं, जिससे यह संभावित साझेदारी फिल्म प्रेमियों के लिए और भी दिलचस्प हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Director Atlee to work with Pushpa the rule actor allu arjun for his next as per reports
अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल की अगले साल रिलीज होने जा रही है। लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एटली की बात करें तो  एस. शंकर के सहायक निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले निर्देशक ने 2013 में राजा रानी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद से ही वह लगातार बॉक्स-ऑफिस पर हिट फिल्में देते चले आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Jawan Director Atlee to work with Pushpa the rule actor allu arjun for his next as per reports
जवान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिलहाल उनकी फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर रही है। समीक्षकों के साथ लोगों को भी यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। महज तीन दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह फिल्म टिकट खिड़की पर नया इतिहास रच देगी।
South: पसंद की शादी के बाद भी नहीं चला इन अभिनेत्रियों का रिश्ता, किसी ने एक तो किसी ने चार साल बाद लिया तलाक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed