फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jr NTR: भूमि विवाद को लेकर जूनियर एनटीआर के हाई कोर्ट जाने की बात निकली फर्जी, टीम ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 17 May 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 May 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Jr NTR team has refuted the reports that devara part 1 actor move court over land dispute
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि 21 साल पुराने भूमि विवाद को लेकर उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया है। अब उनकी टीम ने इन रिपोर्ट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता की टीम ने इस सभी दावों का खंडन करते हुए बताया है कि उन्होंने 10 साल पहले ही यह संपत्ति बेच दी थी।


Srikanth: ‘श्रीकांत’ देखकर अक्षय कुमार को आया मजा, राजकुमार से कहा- भाई एक्टिंग की क्लास शुरू कर दे

Jr NTR team has refuted the reports that devara part 1 actor move court over land dispute
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के जवाब में उनकी टीम की ओर से कहा गया, "उक्त संपत्ति एनटीआर द्वारा वर्ष 2013 में बेची गई है।" इससे पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जूनियर एनटीआर ने जुबली हिल्स में 24 करोड़ रुपये के भूमि विवाद में राहत के लिए तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

Jr NTR team has refuted the reports that devara part 1 actor move court over land dispute
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में कहा गया था कि जूनियर एनटीआर ने अदालत में आरोप लगाया कि पिछले मालिक के रिश्तेदारों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के बदले बैंकों से ऋण लिया था। इसमें यह भी उल्लेख किया गया था  कि अभिनेता ने 2003 में जुबली हिल्स में 681 वर्ग गज का प्लॉट 36 लाख रुपये में खरीदा था और इसके बाद उस पर एक शानदार घर बनाया गया। रिपोर्ट में संपत्ति की मौजूदा कीमत 24 करोड़ रुपये बताई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jr NTR team has refuted the reports that devara part 1 actor move court over land dispute
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में यह भी कहा गया था किया गया था कि जूनियर एनटीआर ने अदालत में कहा था कि बैंकों के पास गिरवी रखे गए स्वामित्व दस्तावेज और मेरे पास मौजूद स्वामित्व दस्तावेज फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गए थे और अभिनेता के दस्तावेजों के वास्तविक होने की पुष्टि की गई थी।

विज्ञापन
Jr NTR team has refuted the reports that devara part 1 actor move court over land dispute
ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वर्क फ्रंट की बात करें जूनियर एनटीआर जल्द ही 'देवरा: पार्ट 1' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म का पहला गाना उनके जन्मदिन से पहले 19 मई को रिलीज होगा। इसके अलावा वे बॉलीवुड में फिल्म वॉर 2 के जरिए भी डेब्यू करने जा रहे हैं। 
Stars Body Transformation: जिम में बहाया पसीना, स्ट्रिक्ट डाइट के बाद स्टार्स का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed