{"_id":"669e488b71a9981cd208369c","slug":"kalki-2898-ad-beats-s-s-rajamouli-film-rrr-becomes-third-highest-grosser-in-hindi-details-inside-2024-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में भी छा गई फिल्म 'कल्कि', कमाई के मामले में आरआरआर को छोड़ा पीछे","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kalki 2898 AD: हिंदी भाषा में भी छा गई फिल्म 'कल्कि', कमाई के मामले में आरआरआर को छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : इंस्टाग्राम@kalki2898ad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कल्कि 2898 एडी रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसने कमाई के मामले में अब तक कई फिल्मों को पीछे छोड़ा है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़कर नई उपलब्धि हासिल कर ली है।
दरअसल, कल्कि 2898 एडी ने हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मोंं में से एक, आरआरआर को पीछे छोड़ दिया है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म हिंदी पट्टी में भी खूब पसंद की जा रही है। यही वजह है कि फिल्म का हिंदी संस्करण भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
25वें दिन कल्कि 2898 एडी आरआरआर को पीछे छोड़कर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार रविवार को फिल्म ने चार करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ फिल्म ने 25 दिनों में 276 करोड़ के नेट कलेक्शन को पार कर लिया।
इस सूची में पहले पायदान पर एस एस राजामौली की फिल्म बाहुबली 2 द कंक्लूजन है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 511 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे स्थान पर यश अभिनीत केजीएफ चैप्टर 2 है, जिसने हिंदी भाषा में 435 करोड़ रुपये बटोर डाले थे।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी के सभी भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। आखिल भारतीय स्तर (पैन इंडिया) पर यह फिल्म जवान को जल्द ही पीछे छोड़ देगी। चौथे रविवार को फिल्म ने आठ करोड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 616.85 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, शाहरुख खान की जवान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 640.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Deadpool and Wolverine: वूल्वरिन को पीले और नीले रंग की सूट में देख भावुक हो गई थी टीम, वेंडी जैकबसन का खुलासा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X