निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने अपनी शुरुआत से ही रिकॉर्ड स्थापित करते हुए वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भारी प्रभाव डाला है। प्रभास, दीपिका पदुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे शानदार कलाकारों से सजी यह फिल्म भारत में प्रतिष्ठित 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की राह पर है। फिल्म की रिलीज को 31 दिन पूरे हो गए हैं। बावजूद इसके यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी जबर्दस्त पकड़ बनाए हुई है।
Kalki 2898 AD Day 31 Collection: सिनेमाघरों में डंटकर खड़ी है 'कल्कि 2898 एडी', 31वें दिन भी बटोरे दर्शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई रिलीज से प्रतिस्पर्धा का सामना करने के बावजूद 'कल्कि 2898 एडी' ने विशेष रूप से सिंगल-स्क्रीन सिनेमाघरों में मजबूत पकड़ बनाए रखी है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी बरकरार है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं को मिलाकर 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने 30 दिन में कुल 625.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज के 31वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 627.85 करोड़ रुपये हो गई है।
Samir Soni: फिल्मों की बढ़ती लागत के पीछे है करण जौहर-फराह खान का हाथ? समीर सोनी ने दिया चौंकाने वाला बयान
‘कल्कि 2898 एडी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 414.85 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे हफ्ते इसने 128.5 करोड़ रुपये बटोरे, तीसरे में 56.1 करोड़ रुपये, चौथे में 24.4 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले ही 1000 करोड़ रुपये की वैश्विक कमाई को पार कर लिया है। पिछले साल, केवल दो भारतीय फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की, जिसमें शाहरुख खान की ही दोनों फिल्में 'जवान' और 'पठान' शामिल थीं।
Bad Newz music: 'बैड न्यूज' के संगीत ने दुनियाभर में मचाया तहलका, स्पॉटिफाय के ग्लोबल चार्ट में बनाई जगह
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' एक साइंस फिक्शन डायस्टोपियन गाथा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई कलाकार शामिल हैं। 2898 ईस्वी के सुदूर भविष्य पर आधारित, यह कथानक भविष्य की प्रयोगशाला के निर्माण, एसयूएम-80 से एक अजन्मे बच्चे कल्कि की रक्षा करने के मिशन के इर्द-गिर्द घूमता है। निर्माताओं ने दूसरे पार्ट का एलान कर दिया है। साथ ही निर्माता जल्द ही इस पर काम शुरू करने वाले हैं।
Deadpool And Wolverine Box Office: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एमसीयू के सुपरहीरोज का कब्जा, दूसरे दिन भी गाड़े झंडे