{"_id":"66a9055d8ed68384090df807","slug":"kalki-2898-ad-box-office-collection-day-34-prabhas-amitabh-bachchan-kamal-haasan-nag-ashwin-2024-07-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 34वें दिन धीमी हुई 'कल्कि 2898 एडी' की रफ्तार, फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Box Office Collection: 34वें दिन धीमी हुई 'कल्कि 2898 एडी' की रफ्तार, फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई
कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, फिर भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। अब भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल साबित हो रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 34वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन अहम भूमिकाओं में हैं। 95.3 करोड़ रुपये से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने शुरुआत कर धमाल मचा दिया था। वहीं, पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 414.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
वहीं, दूसरे हफ्ते में भी यह फिल्म कामयाबी के झंडे गाड़ती नजर आई थी। दूसरे सप्ताह में 128.5 करोड़ का कारोबार कर कई फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म की स्थिति मजबूत रही थी और इसने सफलता का परचम लहराते हुए 56.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी रही, लेकिन फिर भी इसने 24.4 करोड़ और का कलेक्शन किया। अब पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है। 31वें दिन फिल्म ने दो करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, 32वें दिन फिल्म ने चार करोड़ रुपये और 33वें दिन एक करोड़ पांच लाख रुपये का बिजनेस किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 34वें दिन 64 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 633.69 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 5
कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह फिल्म शाहरुख खान की जवान से महज कुछ कदम की दूरी पर है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल्कि 2898 एडी आने वाले समय में किंग खान की फिल्म को पीछे छोड़ देगी। जवान ने टिकट खिड़की पर सभी भाषाओं को मिलाकर 640.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म ने हिंदी भाषा में 582.31, तमिल में 30.8 और तेलुगु में 27.86 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
Fakt Purusho Maate Trailer: गुजराती फिल्म 'फक्त पुरुषो माते' का ट्रेलर रिलीज, बिग बी की भूमिका से लगे चार चांद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।