फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD: हिंदी पट्टी में भी कल्कि 2898 एडी ने दिखाया दम, चौथे दिन तेलुगु भाषा से ज्यादा कर डाली कमाई

Mon, 01 Jul 2024 01:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 01 Jul 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection in hindi First Weekend Prabhas Amitabh Bachchan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी ने एक बार फिर से सिनेमाघरों की रौनक वापस ला दी है। पिछले कई महीने से बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म बंपर कमाई नहीं कर पा रही थी, लेकिन अब नाग अश्विने के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की का सूखा खत्म कर दिया है। कल्कि इन दिनों देश के हर कोने में बंपर कमाई कर रही है। 

Kalki 2898AD: अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने साथ देखी 'कल्कि 2898 एडी', जूनियर बच्चन ने सोशल मीडिया पर की समीक्षा
 
Kalki 2898 AD Box Office Collection in hindi First Weekend Prabhas Amitabh Bachchan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब फिल्म को लेकर हिंदी पट्टी से भी अच्छी खबर आई है। दरअसल, फिल्म ने हिंदी भाषा में भी कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। पहले दिन इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 22.5 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की थी, लेकिन लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद इसके कलेक्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म के हिंदी संस्करण ने 23 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Kalki 2898 AD Box Office Collection in hindi First Weekend Prabhas Amitabh Bachchan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, चौथे दिन फिल्म की कमाई ने 40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सभी को हैरान कर दिया। यह आंकड़े तेलुगु भाषा की कमाई (38.8 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह 111.5 करोड़ रुपये हो रही है। वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने भी कमाई के अपने आंकड़े अधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किए हैं। वैजयंती मूवीज ने सोमवार को पोस्ट के जरिए बताया है कि फिल्म ने हिंदी भाषा में 115 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection in hindi First Weekend Prabhas Amitabh Bachchan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : इंस्टाग्राम

कल्कि 2898 एडी की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी हैं। फिल्म में विजय देवरकोंड़ा, मृणाल सेन, दुलकर सलमान, रामगोपाल वर्मा, एसएस राजामौली और ब्रह्मानंदम ने कैमियो रोल निभाया है। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD Box Office Collection in hindi First Weekend Prabhas Amitabh Bachchan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

27 जून को रिलीज हुई यह फिल्म विदेश में भी धमाल मचा रही है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार कल्कि 2898 एडी ने कुल 555 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि पहले हफ्ते में यह फिल्म 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकती है।
Saif Ali Khan: सैफ अली खान पत्नी के लिए बने फोटोग्राफर, करीना कपूर खान की खींची मजेदार तस्वीरें, फैंस बोले गजब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed