फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KRK: केआरके को रजनीकांत की पर्सनालिटी का मजाक उड़ाना पड़ा भारी, ट्विटर पर अभिनेता के फैंस ने जमकर लताड़ा

Sun, 30 Jul 2023 08:28 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sun, 30 Jul 2023 08:28 AM IST
विज्ञापन
Kamaal R Khan mocks Jailer actor Rajinikanth personality education netizens brutally troll him read here in de
केआरके , रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। खुद को क्रिटिक कहने वाले केआरके बॉलीवुड स्टार्स पर कटाक्ष करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का अपने ट्वीट के जरिए मजाक उड़ाया है, जिसके बाद अभिनेता के फैंस ने ट्विटर पर उनकी क्लास लगा दी। दरअलस, शनिवार 29 जुलाई को केआरके ने ट्विटर पर रजनीकांत की एक फोटो शेयर की और लिखा कि एक अभिनेता को सुपरस्टार बनने के लिए हाइट, पर्सनालिटी या शिक्षा की आवश्यकता नहीं है।

Kamaal R Khan mocks Jailer actor Rajinikanth personality education netizens brutally troll him read here in de
रजनीकांत - फोटो : social media

 उन्होंने रजनीकांत की शिक्षा और पर्सनालिटी पर सवाल उठाते हुए लिखा, "सुपरस्टार रजनीकांत इस बात का सबूत हैं कि सुपरस्टार बनने के लिए आपको हाइट, पर्सनालिटी और शिक्षा आदि की आवश्यकता नहीं है। आपको केवल भाग्य और दृष्टिकोण की आवश्यकता है।" केआरके का ट्वीट अभिनेता के फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने दिग्गज स्टार पर टिप्पणी करने के लिए केआरके को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा, "हाइट पर्सनैलिटी तो तुम्हारी भी नहीं है...एटीट्यूड बहुत है..फिर तुम सुपरस्टार क्यों नहीं बने।" 

Kamaal R Khan mocks Jailer actor Rajinikanth personality education netizens brutally troll him read here in de
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "भाई हकीकत में रह के बात करो। तुम उसके चरणों की धूल भी नहीं हो। तुम जैसे गरीब लोगों को वो रोज माफ करता है। जाओ तुम भी लाइन में लग जाओ कुछ तो मिल जाएगा।" एक नेटीजन ने लिखा, ''वह बहुत प्रतिभाशाली हैं इसलिए उन्होंने यह मौका हासिल किया।'' एक अन्य ने ट्वीट कर लिखा, "वह अच्छी तरह से शिक्षित है और अब भी बहुत सारा कन्नड़ साहित्य पढ़ता है। वह कन्नड़, तमिल, अंग्रेजी और उर्दू बोल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamaal R Khan mocks Jailer actor Rajinikanth personality education netizens brutally troll him read here in de
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

केवल भाग्य से एक बेंगलुरु बस कंडक्टर टीएन जैसे राज्य में सुपरस्टार नहीं बन सकता है। यहां तक कि यह जाने बिना भी भाषा। वह अपने प्रयासों, कौशल और शैली के कारण सफल हुए।" एक नेटिजन्स ने लिखा, "यह कड़ी मेहनत, दृढ़ता, समर्पण और जुनून है जो आपको वह हासिल करने में मदद कर सकता है जो #रजनीकांत ने हासिल किया है, न कि केवल भाग्य और रवैया।"

KKK13: अर्चना गौतम और डेजी शाह की लड़ाई पर अर्जित-डिनो का आया रिएक्शन, कही यह मजेदार बात

विज्ञापन
Kamaal R Khan mocks Jailer actor Rajinikanth personality education netizens brutally troll him read here in de
रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

सुपरस्टार रजनीकांत के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता जल्द ही नेल्सन के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म 'जेलर' में दिखाई देंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म चिरंजीवी की 'भोला शंकर', सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। 

यह भी पढ़ें- Naseeruddin Shah: प्रोजेक्शनिस्टों को कम वेतन मिलने वाले नसीरुद्दीन के बयान पर भड़के फिल्म प्रदर्शक, कही यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed