फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian 2: 'इंडियन 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, कमल हासन की फिल्म की रिलीज डेट का कल हो सकता है एलान

Sat, 28 Oct 2023 05:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Oct 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Kamal Haasan Indian 2 New Update Know More About Director S Shankar New Film
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सिनेमा के मशहूर निर्देशक एस शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' में कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार है। फिलहाल फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है। इस बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।


Anupam Kher: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार न मिलने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया, पुष्पा को लेकर कही यह बात

Kamal Haasan Indian 2 New Update Know More About Director S Shankar New Film
कमल हासन-इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

ताजा खबर यह है कि फिल्म जल्द ही रिलीज के लिए तैयार है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'इंडियन 2' इसी नाम की ब्लॉकबस्टर थ्रिलर का सीक्वल है। फिल्म में कमल हासन स्वतंत्रता सेनानी सेनापति के रूप में वापसी करते हुए दिखाई देंगे।

Kamal Haasan Indian 2 New Update Know More About Director S Shankar New Film
इंडियन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इस फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने खुलासा किया है कि इंडियन 2 के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा कल 29 अक्टूबर, 2023 को की जाएगी। एक पोस्टर साझा करते हुए, प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट किया, "प्रतिलिपि प्राप्त हो चुकी है और कार्य जारी है... कल सुबह 11 बजे अपडेट के लिए जुड़े रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kamal Haasan Indian 2 New Update Know More About Director S Shankar New Film
कमल हासन, शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट है, जिसमें काजल अग्रवाल, प्रिया भवानी शंकर, सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह और बॉबी सिम्हा शामिल हैं जो फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को अनिरुद्ध रविचंदर ने अपने संगीत से सजाया है। गौरतलब है कि कमल हासन ने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि उन्होंने फिल्म के लिए शूट किए गए महत्वपूर्ण दृश्य देखे हैं और वह इनसे काफी प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Indian 2 New Update Know More About Director S Shankar New Film
कमल हासन, मणिरत्नम - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन को पिछली बार विक्रम में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने जबर्दस्त एक्शन से लोगों का दिल जीत लिया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की थी। इंडियन 2 के अलावा कमल केएच 234 में भी दिखने वाले हैं। लंबे समय बाद वह मणिरत्नम के साथ किसी फिल्में काम करेंगे।
MAMI 2023: मणि रत्नम और लुका गुवाडाग्निनो के अलंकरण पर गूंज उठा पूरा हॉल, बाकी विजेताओं की ये है पूरी सूची

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed