फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Darshan: जेल में लगातार गिर रहा कन्नड़ अभिनेता दर्शन का स्वास्थ्य, भगवद गीता और महाभारत में लगा रहे ध्यान!

Thu, 25 Jul 2024 09:32 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 25 Jul 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Kannada actor Darshan health is continuously deteriorating in jail meditating on Bhagavad Gita and Mahabharata
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया

रेणुकास्वामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा सलाखों के पीछे हैं। दर्शन और पवित्रा गौड़ा सहित अन्य 17 आरोपी अभी एक अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे। इसी बीच दर्शन को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता जेल में भगवद गीता और महाभारत जैसी किताबें पढ़ रहे हैं। साथ ही उनका स्वास्थ्य भी दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है। 

Kannada actor Darshan health is continuously deteriorating in jail meditating on Bhagavad Gita and Mahabharata
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम @darshanthoogudeepashrinivas

पैरोल पर छूटे एक कैदी सिद्धरूधा ने जेल छोड़ने से पहले अधिकारियों से दर्शन से मिलने का अनुरोध किया था। बाहर आने के बाद उसने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अभिनेता से मिले और उनके बीच करीब 12 मिनट तक बातचीत हुई। सिद्धरूधा ने कहा कि दर्शन कमजोर हो गए हैं। उसने बताया कि अभिनेता की शारीरिक गिरावट स्पष्ट थी, और उनके चेहरे और आंखों से कोई भी स्पष्ट रूप से देख सकता था कि मामले ने उन पर कितना प्रभाव डाला है।

Kannada actor Darshan health is continuously deteriorating in jail meditating on Bhagavad Gita and Mahabharata
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धरूधा ने जेल में दर्शन की दिनचर्या के बारे में भी बताया। उसने कहा कि अभिनेता अपना ज्यादातर समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं और उन्होंने लगभग 15 से 20 किताबों का संग्रह एकत्र किया है, जिसमें भगवद गीता, रामायण और महाभारत जैसे आध्यात्मिक और महाकाव्य ग्रंथ शामिल हैं। कथित तौर पर, वह योगी और विवेकानंद जैसी उल्लेखनीय हस्तियों की आत्मकथाएं भी पढ़ते रहे हैं।

KBC 16: केबीसी के नए सीजन की जोरदार तरीके से चल रही शूटिंग, बिग बी बोले- दौड़ जारी है

विज्ञापन
विज्ञापन
Kannada actor Darshan health is continuously deteriorating in jail meditating on Bhagavad Gita and Mahabharata
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शन थुगुदीपा को 12 जून को मैसूर से रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर दर्शन की करीबी दोस्त अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे। उसी दिन मामले में पवित्रा को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। रेणुका स्वामी की ऑटोप्सी रिपोर्ट में उनकी हत्या के बारे में कई भयानक विवरण सामने आए। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत कई कुंद चोटों के परिणामस्वरूप सदमे और रक्तस्राव के कारण हुई। 

Vedaa: जॉन अब्राहम की फिल्म 'वेदा' को सीबीएफसी से मंजूरी का इंतजार, निर्माताओं ने लगाई मदद की गुहार

विज्ञापन
Kannada actor Darshan health is continuously deteriorating in jail meditating on Bhagavad Gita and Mahabharata
दर्शन थुगुदीपा-पवित्रा गौड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के अनुसार, रेणुकास्वामी को 9 जून को बेंगलुरु में एक फ्लाईओवर के पास मृत पाया गया था। कथित तौर पर दर्शन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार उनका अपहरण कर लिया गया था और उनकी हत्या कर दी गई थी। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दर्शन ने शव को ठिकाने लगाने के लिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनका नाम सामने न आए एक अन्य आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देने की बात कबूली। गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद, पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि दर्शन और पवित्रा की उंगलियों के निशान रेणुकास्वामी के शरीर और अपराध स्थल पर विभिन्न वस्तुओं पर पाए गए थे।

Gulshan Devaiah: अनुराग कश्यप को मिला गुलशन देवैया का साथ, फिल्मों की बढ़ती लागत पर अभिनेता की दो टूक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed