{"_id":"6378c4ae1f39884d707ded96","slug":"kantara-vikram-star-kamal-haasan-praises-rishab-shetty-movie-finds-it-very-inspiring","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kantara: कमल हासन पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद ऋषभ शेट्टी को फोन कर कही यह बड़ी बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kantara: कमल हासन पर चला 'कांतारा' का जादू, फिल्म देखने के बाद ऋषभ शेट्टी को फोन कर कही यह बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Sat, 19 Nov 2022 05:47 PM IST
सार
जिस दिन से ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म रिलीज हुई है उसी दिन से यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की तारीफ आम लोगों समेत हर कोई कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
कमल हासन ने की 'कांतारा' की तारीफ
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले दिनों रिलीज हुई साउथ की छोटे बजट की फिल्म 'कांतारा' बड़े पर्दे से लेकर लोगों के दिलों तक जगह बनाए हुए है। जिस दिन से ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म रिलीज हुई है उसी दिन से यह चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की तारीफ आम लोगों समेत हर कोई कर रहा है। इसका खुमार दर्शकों के साथ-साथ सिनेमा जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों पर चढ़ रहा है। अब इन हस्तियों में बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हासन का नाम भी शुमार हो गया है।
2 of 4
कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ शेट्टी फिल्म 'कांतारा' पिछले 50 दिन से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस एक्शन और थ्रिल से भरी कहानी ने सभी भारतीय दर्शकों को पूरी तरह से आकर्षित किया है। अपनी शानदार कहानी और शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म दर्शकों और समीक्षकों सभी का दिल जीतने में सफल रही है। धनुष, प्रभास, कंगना रणौत और रजनीकांत जैसी कई हस्तियां भी फिल्म की प्रस्तुति से काफी प्रभावित हुई हैं। रजनीकांत जैसे मेगास्टार द्वारा तारीफ मिलने के बाद अब साउथ के एक और सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्म की सराहना की है।
Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?
3 of 4
कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कमल हासन ने हाल ही में 'कांतारा' देखी, जिसके बाद अभिनेता ने फिल्म की काफी सराहना की है। कमल हासन को फिल्म ने इतना आकर्षित किया कि उन्होंने ऋषभ शेट्टी को फोन किया और कहा कि इस तरह की कहानी बहुत प्रेरणादायक होती है। कमल हासन अकेले नहीं हैं, जिन्हें 'कांतारा' की कहानी प्रेरणादायक लगी। बहुत से सितारे पहले ही फिल्म को देखकर इसकी जमकर तारीफ कर चुके हैं।
TKSS: 'भेड़िया' का प्रमोशन करने कॉमेडी किंग के शो में पहुंचे वरुण-कृति, कपिल ने एक्टर्स की जमकर की खिंचाई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।