Kiara-Ram Charan: RRR की सफलता के बाद कियारा की हुई थी राम चरण से मुलाकात, एक्ट्रेस बोलीं-स्टार हैं वो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज होगा पोस्टर
राम चरण पहली बार निर्माता शंकर के साथ आने वाली फिल्म में काम करने जा रहे हैं, जिसे फिलहाल आरसी 15 बताया जा रहा है। निर्माता दिल राजू ने बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा था कि यह राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर यानी 27 मार्च को रिलीज करेंगे। इस दिन एक्टर 38 साल के हो जाएंगे।
कियारा ने राम चरण को बताया स्टार
राम चरण को लेकर बात करते हुए कियारा ने कहा कि राम के साथ काम करना हमेशा प्यारा होता है। वह बहुत ही अच्छे एक्टर हैं और बेहतरीन डांसर हैं। यह फिल्म दोनों के लिए खास है। उन्होंने आगे कहा कि मैं आरआरआर के बाद उनसे मिली थी। फिल्म की रिलीज के बाद हमने साथ में शूटिंग की थी। वह अभी भी वैसे ही हैं, वह जमीन से जुड़े हुए हैं। राम एक सॉफ्ट और शानदार व्यक्ति हैं। यही चीजें है जो उन्हें स्टार बनाती हैं, जो कि वह हैं भी।
Atif Aslam: कभी रेस्टोरेंट में गाना गाकर गुजारा करते थे आतिफ असलम, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
राम चरण की पत्नी से कियारा का है संबंध
राम चरण की पत्नी उपासना भी कियारा के साथ एक करीबी रिश्ता रखती हैं। उन्होंने कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के बाद उनके लिए एक माफी संदेश लिखा था। कियारा और सिद्धार्थ की शादी सात फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। कियारा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था-अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हम अपनी आगे की जर्नी के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं। इसपर राम की पत्नी उपासना ने भी कमेंट किया था-बधाई हो। यह बहुत सुंदर है। माफ करना हमें,हम वहां नहीं आ सके। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।
बोल्डनेस में कियारा को कड़ी टक्कर देती हैं जेठानी पूर्णिमा
29 जून को रिलीज होगी सत्यप्रेम
कियारा आडवाणी इसके बाद कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म सत्यप्रेम की कथा में दिखाई देंगी। यह फिल्म 29 जून की रिलीज होने वाली है। वह आखिरी बार गोविंदा नाम मेरा में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थीं।
Bholaa: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'