कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने हाल ही में अपनी मां सरोजा का निधन हो गया, जिसके बाद से अभिनेता गम में डूबे हुए हैं। इस बीच अब अभिनेता खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उनकी मां के निधन के बाद उन्हें एक पत्र भेजा था।
Kiccha Sudeep: किच्चा सुदीप ने जताया पीएम मोदी का आभार, मां के निधन पर शोक पत्र भेजने के लिए कहा शुक्रिया
अभिनेता किच्चा सुदीप ने अपनी मां के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखे गए सांत्वना भरे पत्र के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। सुदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दिल से धन्यवाद दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने साझा किया पीएम मोदी का पत्र
Honarable @PMOIndia @narendramodi ji,
किच्चा सुदीप ने एक्स पर लिखा, 'मैं इस संवेदनापूर्ण शोक पत्र के लिए आपको ईमानदारी से धन्यवाद देने के लिए लिख रहा हूं। आपके विचारशील शब्द इस अत्यंत कठिन समय में सांत्वना का स्रोत प्रदान करते हैं। आपकी सहानुभूति ने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है और मैं आपकी दयालुता के लिए वास्तव में आभारी हूं।' इसके साथ ही उन्होंने वह पत्र भी साझा किया, जो पीएम मोदी ने उन्हें लिखा था।
I am writing to sincerely thank you for this compassionate condolence letter. Your thoughtful words provide a source of comfort during this profoundly difficult time.
Your empathy has touched my heart deeply, and I am truly grateful for your… pic.twitter.com/u4aeRF8Sw3
86 वर्ष की आयु में अभिनेता की मां ने ली अंतिम सांस
किच्चा सुदीप की मां सरोजा संजीव का 20 अक्तुबर को निधन हो गया। वह 86 साल की थीं। एक भावुक पोस्ट में किच्चा सुदीप ने बताया कि सिर्फ 24 घंटे में चीजें बदल गईं। उन्हें याद है कि बिग बॉस कन्नड़ 11 के एक एपिसोड की शूटिंग के लिए जाने से पहले उन्हें सरोजा ने गले लगाया था।
वेंटिलेटर पर थीं अभिनेता की मां
जब उन्हें पता चला कि उनकी मां को भर्ती कराया गया है तो वह अस्पताल पहुंचे। हालांकि, वह उन्हें होश में नहीं देख पाए, क्योंकि उनके पहुंचने से कुछ ही पल पहले उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और अगली सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
मां के लिए अभिनेता ने लिखा भावुक पोस्ट
अपनी मां को समर्पित एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मेरे पास इस समय जो दर्द है उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं न तो इस शून्य को स्वीकार करने में असमर्थ हूं और न ही जो कुछ हुआ है उसे स्वीकार करने में असमर्थ हूं।' मां की अंतिम यात्रा के दौरान अभिनेता बसवराज बोम्मई के गले लगकर भी रोए थे।
Abhishek Bachchan: जब पिता की मदद के लिए अभिषेक ने छोड़ दिया था कॉलेज, बुरे दौर को अभिनेता ने किया याद